---Advertisement---

OPPO K14 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में ओप्पो का ‘एटम बम’! 7000mAh बैटरी और डायमंड लुक ने लॉन्च से पहले खींचा ध्यान!

OPPO K14 5G: ओप्पो के14 स्मार्टफोन 9 मार्च को लॉन्च होने वाला है। ये फोन आने से पहले ही चर्चा में बन गया है। इसका कारण इसके लीक फीचर्स बताए जा रहे हैं। ये एक मिड रेंज में महंगे फीचर्स देने वाला फोन बताया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2026 1:31 अपराह्न

OPPO K14 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO K14 5G: ओप्पो भारत में अपने किफायती स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि, इसके यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच ओप्पो ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिग डेट का एलान कर दिया है। ओप्पो के14 5जी फोन को 9 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। ये एक मिड रेंज मोबाइल बताया जा रहा है। लेकिन इसके महंगे और प्रीमियम लीक फीचर्स लगातार लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

OPPO K14 5G स्मार्टफोन की संभावित कीमत 

ओप्पो के14 5जी स्मार्टफोन को कंपनी 18000 से 20000 की कीमत में लॉन्च कर सकती है। अभी तक ओप्पो ने इसकी आधिकारिक कीमत का कोई एलान नहीं किया है। लेकिन  लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये मिड रेंज में लॉन्च होने वाला फोन साबित हो सकता है।

ओप्पो के14 5जी की बैटरी में क्या मिल सकता है खास?

ओप्पो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी 7,000mAh की पावरफुल बैटरी देने जा रही है। खबरों की मानें तो ये हैवी गेमिंग और लगातार वीडियो देखने के बाद भी ये फोन 2 दिन तक का बैकअप दे सकता है। कंपनी इसे चार्ज करने के लिए 45W SUPERVOOC सुपरफास्ट चार्जर दे सकती है। ये चार्जर 1 घंटे में फुल बैटरी को चार्ज कर सकता है। खबरों की मानें तो बैटरी की सेफ्टी के लिए कंपनी 48-महीने के फ्लूएंसी प्रोटेक्शन मिल सकती है।

लुक को प्रीमियम बनाएंगी ये चीजें

ओप्पो के14 को यूनिक बनाने के लिए इसमें डायमंड-कट टेक्सचर मिल सकता है। इससे फोन प्रीमियम दिखेगा। वहीं, प्रिज्म-लाइक टेक्सचर पर जैसे ही लाइट पड़ेगी वैसे ही ये इंद्रधनुष जैसे रंगो के साथ दिखेगा। फोन को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी इसके लुक की नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर पर भी काम कर रही है।

डिस्पले , प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।Snapdragon 7s Gen 4 का प्रोसेसर मिल सकता है। इसकी परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

ओप्पो के14 5जी के कैमरे में क्या मिल सकता  है यूनिक?

फोटोग्राफी के लिए स्पेशल फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 50MP का मेन कैमरा मिल सकता है। ये अल्ट्रा-क्लियर फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद कर सकता है। इसमें 2MP सेकेंडरी लेंस कैमरा मिल सकता है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, इस फोन से 4K @ 30fps क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिल सकता है। ये  एआई पर काम करेगा। जिससे प्रोफेशनल लेवल की फोटो और वीडियो बनाए जा सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 21, 2026

OPPO F33

अप्रैल 21, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अप्रैल 21, 2026

OnePlus Nord CE 6 Lite 5G

अप्रैल 21, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 20, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

अप्रैल 20, 2026