---Advertisement---

OPPO K15 Pro 5G: लो जी हो गया धमाका! धाकड़ फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप फोन; गेमर्स की होगी बल्ले-बल्ले

OPPO K15 Pro 5G: ओप्पो के15 प्रो 5जी मोबाइल को धमाकेदार खूबियों के साथ मार्केट में उतार दिया गया है। इसकी बैटरी क्षमता और शक्तिशाली प्रोसेसर किसी को भी पलभर में दीवाना बना सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 1, 2026 4:51 अपराह्न

OPPO K15 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO K15 Pro 5G: स्मार्टफोन मार्केट में ओप्पो ने ग्राहकों को सरप्राइज दिया है। मोबाइल निर्माता ने अपना धाकड़ फोन लॉन्च कर दिया। ‘Gadgets360’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस फोन को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया। इस फोन में आकर्षक डिजाइन से लेकर कई सारे दमदार स्पेक्स को शामिल किया गया है। कंपनी ने इसमें कई आलीशान विजुअल्स एलिमेंट्स दिए गए हैं। इंडस्ट्री में पहली बार पेश किए गए फैक्टरी-फोर्ज्ड कार्बन फिनिश को रखा गया है, जिसे गोल्डन लीजेंड नाम दिया गया है।

ओप्पो के15 प्रो 5जी में गेमर्स की आएगी मौज

रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो के15 प्रो 5जी मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंशन 8500 प्रोसेसर को जोड़ा गया है। इसमें टाइड इंजन चिप लेवल की ट्यूनिंग दी गई है। फोन की गर्माहट को नियंत्रित करने के लिए इसमें स्विफ्ट कूलिंग इंजन एकीकृत किया गया है। इस सुविधा की वजह से फोन में गेमिंग का अनुभव काफी बढ़िया रहने वाला है।साथ ही इसे एंड्रॉयड 16 ओएस और कलर ओएस 16 का सपोर्ट हासिल है।

वही, कंपनी ने इसमें 6.59 इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz की रिफ्रेश रेट को शामिल किया है। इसके फ्रंट में पंच होल डिस्प्ले तकनीक को ही रखा गया है। इसका ब्राइटनेस लेवल 2000 निट्स दी गई है। इसमें 7500mAh की बैटरी के साथ 100W का वायर्ड चार्जर जोड़ा गया है, जोकि लगभग 40 मिनट में फोन की बैटरी फुल चार्ज कर सकता है।

ओप्पो के15 प्रो 5जी में मिलता है धांसू कैमरा सेटअप

उधर, ओप्पो के15 प्रो 5जी के कैमरा सेटअप की बात करें, तो इसमें बैक पैनल पर डबल सेंसर दिया गया है। इसमें 50एमपी का मुख्य शूटर 10 गुना डिजिटल जूम के साथ आता है। साथ ही 8एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। आगे की तरफ 16एमपी का सेल्फी शूटर वाइड लेंस के साथ आता है। कंपनी ने इसमें कई एआई फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिसमें एआई इरेज, एआई फोटो एडिटिंग टूल्स समेत कई अन्य स्पेक्स जोड़े गए हैं।

क्या है फोन का दाम

नए फोन की कीमत की बात करें, तो इसमें CNY 2999 यानी भारतीय करेंसी में लगभग 41000 रुपये रखा गया है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल को CNY 3199 लगभग 43000 रुपये तय की गई है। वहीं, सबसे महंगे वेरिएंट का दाम CNY 3499 यानी 47000 रुपये निर्धारित किया गया है। इसकी पहली सेल चीन में 3 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। हालांकि, इस फ्लैगशिप फोन को भारतीय बाजार में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इस संबंध में अभी तक फोन कंपनी ने कुछ भी आधिकारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AI Tools

अप्रैल 18, 2026

Realme 16 Pro

अप्रैल 18, 2026

iPhone 17 Pro

अप्रैल 18, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 18, 2026

Vivo X300 Ultra vs Oppo Find X9 Ultra

अप्रैल 18, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 17, 2026