OPPO K15 Pro : बाप रे! ये फोन नहीं ‘मिनी गेमिंग कंप्यूटर’ है ! हाई-ग्राफिक्स गेमर्स के लिए ओप्पो दे रहा स्पेशल फीचर्स

OPPO K15 Pro :ओप्पो के15 प्रो फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसे चीनी मार्केट में पेश किया जा चुका है। अब भारत में लाया जा सकता है। यहां जानें कंपनी फोन में क्या कुछ नया दे रही है।

OPPO K15 Pro

Picture Credit: Google

OPPO K15 Pro :  ओप्पो ने अभी हालहि में 1 अप्रैल 2026 को ओप्पो के15 प्रो स्मार्टफोन  लॉन्च किया है। अभी ये सिर्फ चीनी मार्केट में  मौजूद है। लेकिन बहुत जल्द इसी साल ये फोन भारतीय मार्केट में भी पेश होने वाला है। ये फोन नहीं बल्कि चलता-फिरता ‘मिनी गेमिंग कंप्यूटर’ कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। इसमें कंपनी ने हाई-ग्राफिक्स गेम के लिए कुछ खास फीचर्स को जोड़ा है। ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन है, जिसके फीचर्स लोगों को प्रभावित कर रहे हैं। अगर आप भी मोबाइल गेमिंग का शौक रखते हैं तो थोड़ा थम जाएं क्योंकि भारतीय मार्केट में बहुत जल्द  ये हाईटेक मोबाइल आने की पूरी उम्मीद है।

OPPO K15 Pro   स्मार्टफोन में गेमर्स के लिए क्या मिल रहा यूनिक?

ओप्पो के15 प्रो स्मार्टफोन  में हार्डकोर गेमिंग मशीन की तरह फीचर्स दिए गए हैं। फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन मिल रहा है। ये मोबाइल को 10°C तक ठंडा करता है। इसमें कंपनी ने गेमिंग कंट्रोल सेंटर वाला एक्सपीरियंस देने के लिए Gaming Hub सॉफ्टवेयर दिया है। BGMI और Genshin Impact जैसे हैवी गेम्स इससे खेले जा सकते हैं। खबरों की मानें तो इस फोन में Type-C 3.2 पोर्ट मिलती है। जिससे मॉनिटर या टीवी से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, बाईपास चार्जिंग  जैसा खास फीचर्स भी मिल रहा है।

ओप्पो के15 प्रो ? फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन

OPPO K15 Pro  स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलती है। जो गेमिंग में हाई स्पीड के साथ स्मूथनेस का एक्सपीरियंस देती है।
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 8500 Super का प्रोसेसर दिया गया है।
बैटरी/ चार्जर 7500mAh बैटरी के साथ 80W का सुपरफास्ट चार्जर मिल रहा है।
सुरक्षा IP69 रेटिंग फोन को पानी और खराब टेम्परेचर में भी बेकार नहीं होने देगी।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है।
कैमरा 50MP मेन कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ आता है। इसमें OIS भी लगा है। 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। छोटी चीजों को कैप्चर करने के लिए 2MP मैक्रो लेंस मिल रहा है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इससे Dual-View Video रिकॉर्ड की जा सकती है। इस कैमरे से 4K @ 60fps क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 

ओप्पो के15 प्रो की भारत में संभावित लॉन्चिग  और अनुमानित कीमत

चीन के मुकाबले ओप्पो भारत में इसे ज्यादा कीमत में लॉन्च कर सकता है। अभी तक ओप्पो के15 प्रो के प्राइज और लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने भारत में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इसमें 12GB और 16GB की रैम मिल सकती है। वहीं, 256GB स्टोरेज/ 512GB स्टोरेज  वेरियंट में आ सकते हैं। जिनकी संभावित कीमत 42999, 45999 और 48999 रुपए तक जा सकती है। खबरों का मानें तो अप्रैल 2026 के लास्ट तक इसे लॉन्च किया जा सकता है।

Exit mobile version