---Advertisement---

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G vs Oneplus 11 5G: किस हाई प्राइस स्मार्टफोन में मिलता है बेहतर कैमरा, बुक करने से पहले जानें अंतर

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G vs Oneplus 11 5G: देश के स्मार्टफोन मार्केट में फ्लैगशिप फोन की काफी अच्छी डिमांड है। यही वजह है कि इस कैटेगरी में कई बड़ी कंपनियां अपने धांसू पेश करती हैं। हाल ही में चाइना की फोन कंपनी ओप्पो ने अपनी नई सीरीज रेनो को लॉन्च किया है। इसमें ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 12, 2023 2:14 अपराह्न

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G vs Oneplus 11 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G vs Oneplus 11 5G: देश के स्मार्टफोन मार्केट में फ्लैगशिप फोन की काफी अच्छी डिमांड है। यही वजह है कि इस कैटेगरी में कई बड़ी कंपनियां अपने धांसू पेश करती हैं। हाल ही में चाइना की फोन कंपनी ओप्पो ने अपनी नई सीरीज रेनो को लॉन्च किया है। इसमें 3 मॉडल्स उतारे गए हैं। रेनो 10 सीरीज के टॉप मॉडल Oppo Reno 10 Pro Plus 5G फोन में क्या खास है और ये वनप्लस कंपनी के Oneplus 11 5G फोन से कितना अलग है, जानें पूरा अंतर।

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G

ओप्पो की नई सीरीज रेनॉ 10 के प्रो प्लस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 6.74 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। ये डिवाइस 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। फोन को चलाने के लिए 4700mah की बैटरी के साथ 100वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। ये 27 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो लैंस दिया गया है। फोन के आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

Oneplus 11 5G

वनप्लस के 115G फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दी गई है। इसमें 6.7 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले आती है। 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ ये फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर काम करता है। इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 100वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। ये फोन 25 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इस डिवाइस में 50MP का मेन कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP का टेलीफोटो लैंस दिया गया है। फोन के आगे की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

फीचर्सOppo Reno 10 Pro Plus 5GOneplus 11 5G
ProcessorQualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2
Display6.74 inches (17.12 cm)6.7 inches (17.02 cm)
Battery4700 mAh5000 mAh
Rear Camera50 MP + 8 MP + 64 MP50 MP + 48 MP + 32 MP
Front Camera32 MP16 MP

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G vs Oneplus 11 5G Price

Oppo Reno 10 Pro Plus 5G फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 54999 रुपये है। वहीं, Oneplus 11 5G 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 56999 रुपये है। किसी भी फोन को खरीदने से पहले अपना बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026