---Advertisement---

OPPO Reno 15: 4K HDR वीडियो बनाने वाले बेहद पावरफुल AI प्रोसेसर के साथ आ रहा ओप्पो का नया फोन! जानें लीक कीमत

OPPO Reno 15: ओप्पो रेनो 15 सीरीज को भारत में 8 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसका बेस मॉडल ओप्पो रेनो 15 काफी चर्चा में है। यहां जाने लीक फीचर्स और कीमत। रेनो सीरीज कैमरे , बैटरी और प्रोसेसर के लिए जानी जाती है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 2, 2026 6:26 अपराह्न

OPPO Reno 15
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 15: ओप्पो रेनो सीरीज की देश ही नहीं दुनियाभर में डिमांड है। इसकी वजह पावरफुल कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी है। यही वजह है कि, फैंस ओप्पो रेनो 15 सीरीज का भारत में लॉन्च होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब इसके पेश होने की डेट जारी कर दी गई है। ओप्पो रेनो 15 सहित ओप्पो रेनो प्रो और ओप्पो रेनो प्रो मिनी को 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे के आस-पास लॉन्च किया जाएगा। इसके बेस मॉडल के फीचर्स और कीमत की काफी चर्चा है। यहां जानें इसमें क्या कुछ खास और नया मिल सकता है।

OPPO Reno 15 में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

ओप्पो रेनो 15 स्मार्टफोन में गेम सपोर्ट करने के लिए MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर मिल सकता है। प्रोसेसर में मौजूद HyperEngine MAGT 3.0 गेमर्स को हाई परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ ही 4K HDR वीडियो बनाने में भी मदद करता है। इसमें Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

ओप्पो रेनो 15 का संभावित कैमरा और डिस्प्ले

ओप्पो के इस अपकमिंग फोन को प्रोफेशनल फोटोग्राफी के लिए बनाया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का मैन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ मिल सकता है। वहीं, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस कैमरा दिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन में सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें AI पोर्ट्रेट कैमरा सिस्टम जोड़ा जा सकता है। ओप्पो अपने अपकमिंग फोन में 6500mAh की बैटरी दे सकता है। इसके साथ ये 80W फास्ट चार्जर से लैस हो सकता है। ओप्पो रेनो 15 में 6.3 इंच की फ्लैट OLED स्क्रीन मिल सकती है।

ओप्पो रेनो 15 संभावित स्टोरेज और कीमत

ओप्पो रेनो 15 दो स्टोरेज वेरियंट के साथ आ सकता है। इसी के आधार पर इसकी कीमत रखी जा सकती है। इसके 12GB और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 51000 के आस-पास हो सकती है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट को 55000 हजार के आस-पास के प्राइज में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो रेनो 15 सीरीज की सेल फ्लिपकार्ट और अमेजन पर होगी।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026

OnePlus 15R

फ़रवरी 26, 2026

Oppo Find N6

फ़रवरी 25, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 25, 2026