---Advertisement---

OPPO Reno 15 Pro 5G: तूफानी डील! 200MP का कैमरे वाले फोन पर तगड़ा डिस्काउंट, एक शर्त के साथ हो सकती है हजारों रुपये की बचत

OPPO Reno 15 Pro 5G: ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी मोबाइल की सेल अमेजन पर शुरू हो गई है। इस फोन को तगड़ी छूट के साथ बेचा जा रहा है। इसमें धाकड़ कैमरा सेटअप और दमदार बैटरी दी गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 14, 2026 3:24 अपराह्न

OPPO Reno 15 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 15 Pro 5G: बीते कुछ दिनों से ओप्पो रेनो 15 सीरीज की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इसके पीछे की वजह साफ है कि फोन मेकर ने इसमें बेहद ही ताकतवर कैमरा मॉड्यूल शामिल किया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसमें कई सारे एआई फीचर्स भी जोड़े हैं। ऐसे में अगर आप भी इस मोबाइल के फैन हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। शॉपिंग साइट अमेजन पर ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी फोन को तगड़े छूट के साथ उतारा गया है।

OPPO Reno 15 Pro 5G को हजारों रुपये की छूट पर खरीदें

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी फोन को 9 प्रतिशत की बचत के साथ बेचा जा रहा है। इस मोबाइल का असली प्राइस 74999 रुपये तय किया गया है। हालांकि, डील के तहत इसे परचेज करने के लिए 67999 रुपये का भुगतान करना होगा। ऐसे में ग्राहकों को इस ऑफर के जरिए एक झटके में 7000 रुपये की सेविंग हो सकती है। इसके साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

Photo Credit: Amazon

इसके अलावा, अमेजन ने बताया है कि ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी फोन पर 48000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। मगर इस डील का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एक शर्त को पूरा करना होगा। ग्राहकों को सबसे पहले वेबसाइट पर अपने एरिया का पिनकोड भरना होगा। अगर डील उपलब्ध रहती है, तो सारी जानकारी देनी होगी। साथ ही एक कंडीशन पूरी करनी होगी। यूजर्स को एक अच्छी स्थिति वाला फोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट को जमा करना होगा। इस दौरान सभी नियमों और शर्तों को पूरा करना होगा।

स्पेक्सओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.78 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर80W 
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी में तहलका मचाते हैं ये आकर्षक फीचर

फोन मेकर ने ओप्पो रेनो 15 प्रो 5जी मोबाइल में पीछे की तरफ, ट्रिपल कैमरा सेटअप रखा गया है। इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा, जोकि 18 डिजिटल जूम, ऑप्टिकल जूम और वाइड एंगल का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, 50एमपी का पेरिस्कोप अल्ट्रावाइड सेंसर और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस भी जोड़ा गया है। साथ ही एलईडी फ्लैश और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा को जोड़ा गया है। इसके आगे की तरफ 50एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें कई एआई फीचर्स शामिल किए हैं। इसमें एआई फोटोग्राफी 2.0, एआई पोट्रेट ग्लो, एआई मोशन फोटो समेत कई एआई पावर्ड कैमरा फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 14, 2026