---Advertisement---

OPPO Reno 16: कंटेन्ट क्रिएटर्स को हाई-क्वालिटी वीडियो बनाने के लिए नहीं खरीदना पड़ेगा महंगा फोन! ओप्पो देगा ट्रिपल कैमरा सेटअप, जानें लीक्स

OPPO Reno 16: ओप्पो रेनो 16 स्मार्टफोन इसी साल लॉन्च हो सकता है। इसके प्रीमियम लीक फीचर्स का काफी चर्चा हो रही है। इसमें बेहद हाईटेक कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 2, 2026 5:29 अपराह्न

OPPO Reno 16
Follow Us
---Advertisement---

OPPO Reno 16: ओप्पो की रेनो सीरीज अपने प्रीमियम कैमरे के लिए जानी जाती है। यही कारण है कि, इसका यूजर्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। ओप्पो रेनो 16 सीरीज इसी साल जून से जुलाई में लॉन्च हो सकती है। लीक्स की मानें तो कंपनी इसे बजट में प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च कर सकती है। अगर आप भी इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब वीडियो बनाना पसंद करते हैं तो ओप्पो का ये अपकमिंग स्मार्टफोन वरदान साबित हो सकता है।  वैसे तो कंपनी ने इसे लेकर कोई  भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक्स काफी चर्चा में हैं।

OPPO Reno 16 फोन के कैमरे में क्या मिल सकता है खास?

ओप्पो रेनो 16 में कंपनी 200MP अल्ट्रा-क्लियर सेंसर दे सकती है। ये तेज धूप और कम लाइट में भी क्लियर फोटो और वीडियो बनाएगा। इसमें 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। दूर की चीजों को क्लियर खींचने के लिए 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम मिल सकता है। वहीं, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। खबरों की मानें तो इसके कैमरे में एआई मिल सकता है। इसके कैमरे से 4K @ 60fps पर हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, ओटोफोकस के साथ 50MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

ओप्पो रेनो 16 का प्रोसेसर, बैटरी और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

OPPO Reno 16 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.32 इंच का कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले मिल सकती है। ये तेज धूप में भी क्लियर दिखेगी।
बैटरी/चार्जर7000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें 100W का सुपरफास्ट चार्जर 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आ सकता है। दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए
रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है।
प्रोसेसMediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है।

 

ओप्पो रेनो 16 की अनुमानित कीमत और संभावित लॉन्चिग

ओप्पो ने अभी तक अपनी अपकमिंग रेनो 16 सीरीज की कीमत और लॉन्चिग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि, इसे 34000 की शुरुआती कीमत से लेकर 48000 हजार के आस-पास उतारा जा सकता है। इसमें 8GB, 12GB और 16GB की रैम मिल सकती है । वहीं, 256GB और 512GB की स्टोरेज मिल सकती है। कीमत स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से भिन्न हो सकती है। इस फोन को जून 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Realme 16T

मई 18, 2026

OPPO Find X9s

मई 18, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 18, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

मई 17, 2026

Apple iPhone 18 Pro

मई 16, 2026

Artificial Intelligence

मई 16, 2026