---Advertisement---

Oppo Reno 16 Pro 5G में मिल सकता है फोटोग्राफी का नेक्स्ट लेवल, पावरफुल प्रोसेसर समेत तूफान मचाएंगी ये झक्कास खूबियां; जानें लीक्स

Oppo Reno 16 Pro 5G: अगले कुछ महीनों में ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी फोन को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें स्टाइलिश डिजाइन के साथ काफी पावरफुल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 16, 2026 1:34 अपराह्न

Oppo Reno 16 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Oppo Reno 16 Pro 5G: मोबाइल फोटोग्राफी में ओप्पो फोन्स का काफी जलवा देखने को मिलता है। इसी साल जनवरी में फोन निर्माता ने रेनो 15 सीरीज को इंडिया में लॉन्च किया था। इसमें फोटोग्राफी के नए स्टैंडर्ड सेट किए गए। ऐसे में अब कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी ने रेनो सीरीज में विस्तार की योजना पर काम स्टार्ट कर दिया है। ऐसे में कई हालिया खबरों में दावा किया गया है कि ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी मोबाइल में जानदार कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इससे यूजर्स को अब तक का सबसे बढ़िया मोबाइल फोटोग्राफी एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद जताई गई है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी को खास बना सकता है शानदार कैमरा

सोशल मीडिया पर चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत कैमरा सेटअप हो सकता है। रियर साइड पर 200एमपी का प्राइमरी कैमरा कई स्पेक्स के साथ आ सकता है। इसमें नाइट विजन, पोट्रेट मोड समेत कई आकर्षक खूबियों को शामिल करने की योजना है। साथ ही सपोर्ट के लिए 50एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद जताई गई है।

जबकि आगे की तरफ भी कंपनी 50एमपी का शक्तिशाली सेल्फी और वीडियो शूटर देखने को मिल सकता है। इसमें स्क्रीन फ्लैश की सुविधा दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें कई एआई पावर्ड फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे इसका कैमरा कम रोशनी और कम फिल्टर्स के साथ भी काफी बढ़िया फोटोग्राफी अनुभव प्रदान कर सकता है।

ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी के ये फीचर्स उड़ाएंगे गर्दा

वहीं, ताजा लीक्स की मानें, तो ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी फोन में दमदार प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 को शामिल किया जा सकता है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट के साथ 12जीबी रैम और 256जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। ऐसे में फोन में स्पीड और परफॉर्मेंस काफी शानदार रह सकती है। इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 100W का वायर्ड चार्जर देखने को मिल सकता है। साथ ही 6.78 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट को शामिल करने की आशंका है।

क्या है संभावित लॉन्च और प्राइस डिटेल?

कुछ अन्य रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो ओप्पो रेनो 16 प्रो 5जी मोबाइल को जून में चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसका शुरुआती दाम 69999 रुपये के करीब रखा जा सकता है। वहीं, भारत में इसे लेकर फिलहाल कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026