OPPO Reno 16 Pro: ओप्पो रेनो 16 सीरीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खबरों की मानें तो ये जून 2026 तक पहले चीन और फिर भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश हो सकती है। इस सीरीज में कंपनी बेस मॉडल, प्रो, प्रो मिनी, 16सी और 16एफ जैसे मॉडल पेश कर सकती है। हालंकि अभी तक कंपनी ने इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन अभी से ही मोबाइल मार्केट में इसकी चर्चा चल रही है। आज हम आपको ओप्पो रेनो 16 प्रो मॉडल के लीक फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि, इस फोन से हैवी गेमिंग और प्रोफेशनल फोटोग्राफी की जा सकती है।
OPPO Reno 16 Pro फोन में कैसे हो सकता है कैमरा?
ओप्पो रेनो 16 प्रो मोबाइल में फोटोग्राफी के लिए 200MP का अल्ट्रा क्लियर सेंसर मिल सकता है।इसमें OIS भी दिया जा सकता है। 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस वाला कैमरा मिल सकता है। इसमें दूर की चीजों को क्लियर रिकॉर्ड करने के लिए 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिटल ज़ूम मिल सकता है। छोटी चीजों को क्लियर क्लिक करने के लिए बोकेह इफेक्ट से लैस कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेफ्फी के लिए 50MP का कैमरा मिल सकता है। इससे 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकती है।
ओप्पो रेनो 16 प्रो में गेम के लिए क्या मिल सकता है?
ओप्पो रेनो 16 प्रो को कंपनी हैवी गेमिंग के लिए डिजाइन कर रही है। खबरों की मानें तो इसमें MediaTek Dimensity 9500s सुपरफास्ट प्रोसेसर मिल सकता है। वहीं, फोन को गर्म होने से बचाने के लिए बड़ी वेपर चैंबर कूलिंग मिल सकती है। इसका HyperBoost Gaming Engine गेम को नेकस्ट लेवल का अनुभव देगा। इसका Game Focus Mode गेमिंग के दौरान यूजर को कॉल और मैसेज से परेशान नहीं होने देगा। इसमें 4D गेम वाइब्रेशन मिल सकता है। इसके साथ ही डेडिकेटेड एक्शन बटन गेम खेलने के लिए अलग से मिल सकता है। इसमें कई सारे एआई फीचर्स मिल सकते हैं।
ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन की बैटरी, प्रोसेसर और अन्य लीक स्पेसिफिकेशन
| OPPO Reno 16 Pro | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.78-इंच की 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है। |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिल सकता है। |
| बैटरी/चार्जर | 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। 100W SuperVOOC फास्ट चार्जर और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी-धूल से बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है। |
| डिस्प्ले सुरक्षा | स्क्रीन की सुरक्षा के लिए लेटेस्ट गोरिल्ला ग्लास Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकती है। |
ओप्पो रेनो 16 प्रो की संभावित कीमत और अनुमानित लॉन्चिग
अभी तक कंपनी ने ओप्पो रेनो 16 प्रो की कीमत और लॉन्चिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 70000 हजार से लेकर 85000 हजार के आस-पास की कीमत पर आ सकता है। इसमें कंपनी 12GB और 16GB की रैम दे सकती है। वहीं, 256GB , 512GB और 1TB स्टोरेज मिल सकती है। ओप्पो रेनो 16 सीरीज के जून 2026 तक लॉन्च होने ही संभावनाएं बहुत प्रबल हैं।
