---Advertisement---

Perplexity Comet AI Browser: गूगल जेमिनी एआई, चैटजीपीटी का काम हुआ खत्म, अब पलकते झपकते ही पूरा होगा मुश्किल से मुश्किल टास्क; जानें खूबियां

Perplexity Comet AI Browser: पेरप्लेक्सिटी एआई कंपनी ने अपना खुद का कॉमेट एआई ब्राउजर उतार दिया है। ऐसे में अब गूगल जेमिनी एआई, चैटजीपीटी जैसे एआई टूल्स को कड़ी चुनौती मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 24, 2025 11:14 पूर्वाह्न

Perplexity Comet AI Browser
Follow Us
---Advertisement---

Perplexity Comet AI Browser: आप अभी तक गूगल जेमिनी एआई या ओपनएआई का चैटजीपीटी इस्तेमाल करते थे। मगर अब इनकी जरूरत नहीं है, जी हां, आपने सही पढ़ा। दरअसल, इन एआई टूल्स की चिंता बढ़ाने के लिए पेरप्लेक्सिटी कॉमेट एआई ब्राउजर इंडिया में आ गया है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेक्टर में बहुत ही कम टाइम में पेरप्लेक्सिटी एआई कंपनी ने अपना स्थान मजबूत कर लिया है। पेरप्लेक्सिटी एआई कंपनी ने अभी तक सिर्फ एआई चैटबॉट की सुविधा दे रही थी। मगर अब कंपनी ने अपना एआई आधारित वेब ब्राउजर उतारकर मार्केट में विरोधियों की परेशानी बढ़ा दी है।

क्या है Perplexity Comet AI Browser

कंपनी के मुताबिक, पेरप्लेक्सिटी कॉमेट एआई ब्राउजर एक एआई पावर्ड वेब ब्राउजडर है। पेरप्लेक्सिटी ने इसे पर्सनल असिस्टेंस और थिकिंग पार्टनर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया है। कंपनी ने इसमें एक से बढ़कर एक एआई खूबियों को शामिल किया है। यही वजह है कि इस एआई वेब ब्राउजर को एआई एजेंटिक भी कहा जा रहा है। यूजर्स इसके जरिए ऑनलाइन शॉपिंग, किसी आर्टिकल का जीस्ट, किसी साइट पर फॉर्म भरना, मीटिंग शेड्यूल करना, पीडीएफ एनालिसिस करना और किसी टेक्स्ट से वॉयस प्रॉम्प्ट देना जैसी कई प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं।

पेरप्लेक्सिटी कॉमेट एआई ब्राउजर का किसे मिलेगा एक्सेस?

जानकारी के मुताबिक, पेरप्लेक्सिटी कॉमेट एआई ब्राउजर इंडिया में सिर्फ मैकओएस और विंडोज यूजर्स के लिए उपलब्ध है। वहीं, गूगल प्ले स्टोर पर कॉमेट ऐप में यूजर्स सिर्फ प्री-रजिस्टर कर सकते हैं।

मालूम हो कि पेरप्लेक्सिटी ने जुलाई में इसे लॉन्च किया था। मगर शुरुआत में इसका एक्सेस सिर्फ मैक्स सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध था। हालांकि, अब इसका एक्सेस सभी पेरप्लेक्सिटी प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए है। बता दें कि कंपनी ने कुछ समय पहले एयरटेल के साथ साझेदारी की थी। इसके साथ ही ऐलान किया गया था कि सभी एयरटेल यूजर्स को प्रो सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

पेरप्लेक्सिटी कॉमेट एआई ब्राउजर का मुकाबला गूगल और ओपनएआई के साथ?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पेरप्लेक्सिटी कॉमेट एआई ब्राउजर का सीधा मुकाबला गूगल वेब ब्राउजर क्रोम और एआई टूल जेमिनी के साथ होगा। गूगल का इस सेक्टर में 90 फीसदी से अधिक दायरा माना जाता है। साथ ही इसके अलावा ओपनएआई का चैटजीपीटी भी है। ओपनएआई ने भी कुछ टाइम पहले अपना एआई वेब ब्राउजर लॉन्च किया था।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026

iPhone 18 Pro

अक्टूबर 8, 2026