---Advertisement---

Poco M8 5G: 50MP का AI कैमरा और स्मूथ स्क्रॉलिंग वाला फोन हुआ बेहद सस्ता, हजारों की छूट पर मात्र 16,919 रुपए में खरीदें

Poco M8 5G: पोको एम8 स्मार्टफोन बहुत ही सस्ता हो गया है। इसे 5000 से ज्यादा की छूट पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन सेल से खरीद सकते हैं। इस फोन में एआई कैमरे का साथ तमाम तरह के फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 24, 2026 1:09 अपराह्न

Poco M8 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 5G: अगर आप बजट में प्रीमियम फीचर्स वाले किसी स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो पोको का ये फोन आपके लिए ही है। पोको एम8 5जी स्मार्टफोन पर ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन भारी छूट दे रहा है। इस मोबाइल को हजारों के डिस्काउंट पर  मात्र 16919 रुपए में बुक कर सकते हैं। इस मोबाइल में बहुत ही कम कीमत पर  50MP का AI कैमरा और स्मूथ स्क्रॉलिंग वाली हाई ब्राइटनेस से लैस स्क्रीन मिल रही है। जिसके कारण धूप में भी फोन को आराम से देखा जा  सकता है। ये मोबाइल अभी हालहि में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च  हुआ है।

Poco M8 5G स्मार्टफोन अमेजन सेल से सस्ते में खरीदें

अमेजन सेल पर पोको एम8 5जी स्मार्टफोन 23 फीसदी की छूट पर मिल रहा है। इस डिस्काउंट के बाद ये 21999 रुपए की जगह 16919 रुपए में मिलेगा।

 

Poco M8 5G
Picture Credit: Amazon Sale

यहां पर ग्राहक के 5080 रुपए बचेंगे। इसके साथ ही चुनिंदा बैंक काड्स पर भी पैसे बचाने का मौका मिल रहा है। वहीं, नो कोस्ट ईएमआई पर 595 रुपए में इस फोन को खरीद सकते हैं। इसमें 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज मिल रही है।

पोको एम8 स्मार्टफोन का कैमरा क्यों है खास?

पोको एम8 स्मार्टफोन में 50MP का मेन एआई कैमरा मिल रहा है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी के लिए हाई डायनामिक रेंज मिलती है। ये अंधेरे और कम रोशनी में भी क्रिस्टल क्लियर फोटो खींचता है। 2MP का डेप्थ सेंसर के साथ 20MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इस कैमरे से 1080p @30/60fps क्वालिटी में वीडियो बनाई जा सकती है। इस कैमरे में AI इमेज एडिटिंग के फीचर से लेकर कम रोशनी के लिए लाइट फ्यूजन सेंसर मिलता है।

 पोको के फोन में मिल रही खास डिस्प्ले

Poco M8 5G फोन की डिस्प्ले बेहद स्मूथ है। इसमें .77 इंच की 3D Curved Flow AMOLED स्क्रीन दी गई है। इसमें अल्ट्रा ब्राइटनेस मिलती है। जिसके कारण ये धूप में भी बहुत क्लियर दिखती है। ये अल्ट्रा स्लिम बॉडी के साथ आता है।

Poco M8 5G फोन का प्रोसेसर, बैटरी  और अन्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर- Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है।

 बैटरी/चार्जर- 5520mAh की बैटरी 45W के फास्ट चार्जर के साथ मिलती है। इसके साथ ही 18W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है।

सेफ्टी रेटिंग-  पानी और धूल से बचाने के लिए IP66 की रेटिंग दी गई है।

ऑपरेटिंग सिस्टम –Xiaomi HyperOS 2 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।

पोको के फोन पर मिल रहा ये ऑफर सीमित समय के लिए है। जिसे कंपनी के द्वारा कभी भी बदला जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026