---Advertisement---

Poco M8 Pro 5G: नए साल में होगा बड़ा धमाका, सस्ते में मिलेंगे ढेर सारे प्रीमियम फीचर्स; लीक में कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का हुआ खुलासा

Poco M8 Pro 5G: मिडरेंज फोन मार्केट में पोको एम8 प्रो 5जी फोन जल्द ही एंट्री मार सकता है। इसमें बड़ी बैटरी के साथ रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा देखने को मिल सकता है।

By: Amit Mahajan

On: सोमवार, दिसम्बर 22, 2025 3:49 अपराह्न

Poco M8 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco M8 Pro 5G: नए साल से पहले पोको के किफाएती फोन को लेकर इंटरनेट पर धमाल मचा हुआ है। जी हां, आगामी पोको एम8 प्रो 5जी मोबाइल को कम दाम पर लाने की चर्चा है। कई हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फोन मेकर अपना नया मिडरेंज फोन नए साल में उतार सकती है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इंटरनेट पर कई लीक्स में बताया गया है कि इसमें तूफानी खूबियों को शामिल किया जा सकता है।

जल्द ग्रैंड एंट्री ले सकता है Poco M8 Pro 5G फोन

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपकमिंग पोको एम8 प्रो 5जी मोबाइल को जनवरी 2026 में चीन के बाजार में लॉन्च करने की आशंका है। हालांकि, कई अन्य रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि फोन मेकर अपनी नई ‘एम’ सीरीज को मार्च 2026 तक ग्लोबल मार्केट में उतार सकती है। मगर भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई भी सूचना नहीं है।

कितना रह सकता है पोको एम8 प्रो 5जी का प्राइस

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी पोको एम8 प्रो 5जी फोन का दाम 20000 रुपये से कम रहने की संभावना है। कुछ लीक्स में बताया गया है कि इसका अनुमानित दाम 17999 रुपये हो सकता है।

जानदार प्रोसेसर दे सकता है तगड़ी परफॉर्मेंस

उधर, कुछ लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि आगामी पोको एम8 प्रो 5जी में तगड़ा प्रोसेसर दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट के साथ एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट मिलने की संभावना है। फोन मेकर इसमें 6.77 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है। साथ ही स्क्रीन पर 1800 निट्स की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिल सकता है। इसमें 6जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज रखी जा सकती है।

स्पेक्सपोको एम8 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300
रैम-स्टोरेज6GB-256GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी6500mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+8MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP

आते ही महफिल लूट सकते हैं ये कैमरा फीचर्स

माना जा रहा है कि पोको के इस आगामी फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे देखने को मिल सकते हैं। इसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा ओआईएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। 8एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2एमपी का मैक्रो लेंस मिलने का अनुमान है। इसमें नाइट विजन, पोट्रेट शॉट्स, मैन्युअल सेटअप समेत कई अन्य फीचर्स आ सकते हैं। पावर के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर आ सकता है।

साथ ही 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट आने की भी उम्मीद है। आगे की तरफ 16एमपी का वाइड एंगल सेंसर काफी बढ़िया फोटोग्राफी एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। इसके अलावा, कुछ लीक्स की मानें, तो बताया जा रहा है कि गेमर्स के लिए एक शानदार वेपर कूलिंग सिस्टम मिलने की संभावना है। हालांकि, अभी तक फोन निर्माता ने इस फोन को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Qalb AI vs ChatGPT

जनवरी 20, 2026

Realme P4 Power 5G

जनवरी 20, 2026

Artificial Intelligence

जनवरी 20, 2026

OpenAI

जनवरी 19, 2026

Apple iPhone 18

जनवरी 18, 2026

Artificial Intelligence

जनवरी 18, 2026