Poco X8 Pro 5G: आ गया परफॉर्मेंस किंग, 3D ड्यूल लेयर IceLoop कूलिंग सिस्टम गेमिंग और मल्टीटास्किंग में देगा धांसू सपोर्ट; इस दिन से स्टार्ट होगी सेल

Poco X8 Pro 5G: पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल में गेमिंग के लिए खास कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही पावरफुल चिपसेट और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है।

Poco X8 Pro 5G

Photo Credit: Google

Poco X8 Pro 5G: मिडरेंज स्मार्टफोन मार्केट में पोको ने अपनी नई मोबाइल सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि से पहले किसी धांसू फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ दिन इंतजार कीजिए। दरअसल, पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल बीते दिन दमदार खूबियों के साथ शानदार एंट्री ले चुका है। इसकी सेल अगले कुछ दिनों में शुरू होगी। इस डिवाइस में हाईटेक प्रोसेसर से लेकर पावरफुल कैमरा सेटअप दिया गया है। यही वजह है कि गूगल पर इसकी काफी चर्चा चल रही है।

Poco X8 Pro 5G को खास बना सकता है यह सिस्टम

फोन निर्माता ने बताया है कि पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल में 3डी ड्यूल लेयर आइसलूप कूलिंग सिस्टम को शामिल किया गया है, जो 5300mm² के बहुत बड़े एरिया में फैला है, आप भारी लोड के दौरान भी जबरदस्त थर्मल एफिशिएंसी का अनुभव कर सकते हैं। ऐसे में फोन में गेमिंग या भारी मल्टीटास्किंग के दौरान भी बेहतरीन परफॉर्मेंस का मजा लिए जा सकते हैं। इसमें सीपीयू, जीपीयू और डीडीआर में इंटीग्रेटेड डायनामिक फ्रीक्वेंसी स्केलिंग। यह भारी-लोड वाले गेमिंग के दौरान भी अधिक स्थिर फ्रेम रेट और कम बिजली की खपत सुनिश्चित करता है।

पोको एक्स8 प्रो 5जी में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स

वहीं, पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा एसओसी चिपसेट को शामिल किया गया है। इसमें 4nm फ्रेबिक प्रोसेस के साथ प्रोसेसर यूनिट को लाया गया है। कंपनी ने इसमें हाइपरओएस 3.0 को भी जोड़ा है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट इसे पावरपैक डिवाइस बनाता है। इसमें 12जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प रखा गया है।

इसके अलावा, इसमें 6.59 इंच की एमोलेड डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी गई है। कंपनी ने इसमें 6500mAh की बैटरी के साथ 100W का वायर्ड चार्जर दिया गया है। वहीं, इसके बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 8एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। इसके सामने की तरफ, 20एमपी का सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग लेंस जोड़ा गया है।

क्या है प्राइस और सेल शुरू होने की डेट

अगर आप किसी परफॉर्मेंस वाले फोन को लेना चाहते हैं, तो पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल अच्छा विकल्प हो सकता है। इसका दाम 29999 रुपये और 32999 रुपये रखा गया है। इसकी पहली सेल 23 मार्च 2026 से आधिकारिक साइट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर स्टार्ट होगी। कंपनी इस पर कई डिस्काउंट ऑफर्स भी प्रदान कर सकती है।

Exit mobile version