---Advertisement---

Poco X8 Pro 5G: तगड़े AnTuTu स्कोर के साथ धूम मचाएगा अपकमिंग स्मार्टफोन, कैमरा से लेकर गेमिंग तक में मिलेंगी यूनिक खूबियां; जानें लीक्स

Poco X8 Pro 5G: पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल में दमदार अंतूतू स्कोर मिलने की उम्मीद जताई गई है। इसमें एडवांस चिपसेट के साथ बड़ी बैटरी क्षमता देखने को मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2026 1:15 अपराह्न

Poco X8 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Poco X8 Pro 5G: फोन कंपनी ने होली के बाद बड़े धमाके की तैयारी कर ली है। जी हां, यह धमाका अपकमिंग मोबाइल पोको एक्स8 प्रो 5जी के तौर पर हो सकता है। फोन निर्माता मिडरेंज सेगमेंट में ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह आगामी फोन बहुत ज्यादा पावर और दमदार फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है। इंटरनेट पर इस मोबाइल की कई खूबियां चर्चा बटोर रही हैं। बताया जा रहा है कि इसमें धाकड़ चिपसेट ही नहीं, बल्कि आट्रैक्टिव लुक भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह फोन यूथ को काफी पसंद आ सकता है।

Poco X8 Pro 5G में मिल सकता है धांसू अंतूतू स्कोर

कुछ ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आगामी पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल में काफी आकर्षक खूबियां आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि इसमें 3612095 बेंचमार्क स्कोर के साथ अंतूतू नंबर मिल सकता है। ऐसे में यह फोन काफी दमदार स्पीड और परफॉर्मेंस के साथ तहलका मचा सकता है। कंपनी इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर को शामिल कर सकती है। साथ ही एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ हाइपर ओएस का सपोर्ट मिलने की संभावना है। इसमें बैक ग्लास पैनल पर मैट फिनिश के साथ कई नए कलर्स आने की उम्मीद है। ऐसे में यह फोन आते ही यूथ को दीवाना बना सकता है।

पोको एक्स8 प्रो 5जी के ये स्पेक्स मचाएंगे तहलका

रिपोर्ट्स के अनुसार, पोको एक्स8 प्रो 5जी मोबाइल में 6.83 इंच की एलटीपीओ डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है। कंपनी इसमें 12जीबी रैम और 512जीबी तक की स्टोरेज शामिल कर सकती है। इसके अलावा, बैक पैनल पर 50एमपी का मेन कैमरा दमदार खूबियों के साथ धमाल मचा सकता है। साथ ही 8एमपी का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। मोबाइल के सामने की तरफ, 20एमपी का सेल्फी कैमरा जोड़ा गया है। इस आगामी फोन में 6500mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर लाने की संभावना है। साथ ही 27W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट और वेपर कूलिंग चैंबर मिलने का भी अनुमान है।

कब होगा लॉन्च, क्या है लीक प्राइस?

लीक्स के मुताबिक, पोको एक्स8 प्रो 5जी फोन को मार्च तक आने की उम्मीद है। इसका अनुमानित दाम 30 से 35000 रुपये तक रहने की आशंका है। हालांकि, अभी तक पोको फोन कंपनी ने इस मोबाइल को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026