---Advertisement---

Ray ban smart glasses: मेटा ने लॉन्च किया लाइव स्ट्रीमिंग फीचर के साथ आने वाला चश्मा, खूबियां देखते ही मुंह से निकलेगी वाह-वाह!

Ray ban smart glasses: मेटा ने हाल ही में इस चश्मे को पेश किया है। इसमें क्या कुछ ऑफर किया गया है। इसी के बारे में हम यहां बताने वाले हैं।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 28, 2023 8:52 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ray ban smart glasses: मेटा (Meta) ने हाल ही में उन्नत किस्म की तकनीक के साथ Ray ban smart glasses को पेश किया है। इन ग्लासेस को ऑडियो और कैमरा फीचर्स के साथ लाया गया है। इसके लिए कंपनी ने प्री-बुकिंग भी लेना शुरू कर दिया है। यह स्मार्ट वियरेबल रे-बैन के सक्सेसर के तौर पर लाया गया है। बता दें, ये कंपनी का पहला स्मार्ट चश्मा था और सितंबर 2021 में इसे पेश किया गया था। हम यहां इसी के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं।

Ray ban smart glasses की ऑडियो खूबियां

Ray ban smart glasses में फीचर्स के तौर पर ऑडियो और कैमरा फंक्शन दिए गए हैं। इसमें उन्नत किस्म की ऑडियो तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5 माइक्रोफोन मिलते हैं जो ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करते हैं। गौरतलब है पिछले मॉडल में माइक्रोफोन की सुविधा नहीं दी गई थी लेकिन अब लाए गए  स्मार्ट ग्लास में माइक्रोफोन को जोड़ा गया है।  

Ray ban smart glasses के कैमरा फीचर्स

इस लेटेस्ट चश्मे में शानदार कैमरा क्षमताएं दी गई हैं। इसमें माइक्रोस्कॉपिक लेंस मिलता है जो 12 मेगापिक्सल के कैमरा क्वालिटी के समान फोटो और 1080p तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इतना ही नहीं इसमें फोटो और वीडियो को सेव करके रखने के लिए स्टोरेज भी प्रदान किया गया है।

Ray ban smart glasses में दी गई बैटरी

इनमें मेटा के द्वारा स्नैपड्रैगन ARI जेन 1 प्रोसेससर सुनिश्चित किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे सिंगल चार्जिंग में करीब 6 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं चार्जिंग केस को लेकर कहा गया है कि उसे एक चार्ज में 36 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

भारत में लॉन्च को लेकर अपडेट

रे बैन स्मार्ट ग्लासेस (Ray ban smart glasses) के भारत में लॉन्च होने को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment