---Advertisement---

Realme 14x 5G: जेब से गिरने पर नहीं आएगी रियलमी के फोन को एक भी खरोंच, सिंगल चार्ज पर 2 दिन चलेगी बैटरी

Realme 14x 5G: रियलमी के लेटेस्ट फोन की बैटरी एक बार चार्ज होने पर पूरे दिन तक चलेगी। ऐसे में बैटरी की कोई चिंता नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 18, 2024 12:16 अपराह्न | Updated: दिसम्बर 18, 2024 3:04 अपराह्न

Realme 14x 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 14x 5G: नया स्मार्टफोन लेना है वो भी लंबी बैटरी वाला तो रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। रियलमी 14 एक्स 5जी (Realme 14x 5G) फोन बजट सेगमेंट में कमाल का मोबाइल है। कंपनी ने इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए हैं। यही वजह है कि इस स्मार्टफोन को लेकर अच्छा-खासा बज बना हुआ है। कंपनी ने इस फोन को Flipkart पर लॉन्च कर दिया है। आइए जानते हैं कि इसकी बाकी की सारी जानकारी।

रियलमी का दमदार 5G फोन

Realme ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर बताया है कि इस फोन में दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे दमदार 5जी किलर स्मार्टफोन बताया है।

देखें पोस्ट-

Realme 14x 5G की खासियत

लेटेस्ट लॉन्च रियलमी 14 एक्स 5जी (Realme 14x 5G) फोन में शानदार मजबूती दी गई है। Flipkart पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अगर यह फोन टेबल या जेब से गिर जाता है तो किसी तरह की कोई टेंशन नहीं होगी। इस फोन को मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस किया गया है। ऐसे में अगर आपके हाथ से अक्सर फोन फिसल जाता है तो आप इस डिवाइस को चुन सकते हैं।

Realme 14x 5G

इसके साथ ही इस मोबाइल की बैटरी भी बढ़िया है। Flipkart पर बताया गया है कि इस फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर दो दिन इसकी बैटरी चलेगी। ऐसे में इसकी बैटरी को लेकर भी कोई चिंता नहीं है।

रियलमी फोन की स्पेसिफिकेशन्स

  • इस बजट स्मार्टफोन में कई सारी यूनिक खूबियां दी गई हैं। डिवाइस में 6.67 इंच की स्क्रीन के साथ पंच होल का फीचर भी मिलता है।
  • चाइनीज फोन कंपनी ने इसमें 18GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी है। वहीं, इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 चिप का इस्तेमाल किया गया है।
  • इस फोन को एंड्रॉयड 15 ओएस पर चलाया जाएगा। इसमें Realme UI का भी सपोर्ट दिया गया है।
  • फोन चलाने के लिए 6000mah की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर आया है। यह फोन दो दिन तक काम कर सकता है।
स्पेक्स रियलमी फोन की डिटेल
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा8MP
ओएसएंड्रॉयड 15

Realme 14x 5G Mobile Price

नए स्मार्टफोन रियलमी 14 एक्स 5जी का दाम (Realme 14x 5G Mobile Price) 14999 रुपये और 15999 रुपये रखा गया है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मॉडल है। साथ ही 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वेरिएंट है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 15000 रुपये में IP69 रेटिंग वाला पहला डिवाइस है। इस सेगमेंट में फोन से मुकाबला करने वाला कोई नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 14, 2026

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026