---Advertisement---

Realme 15 Pro 5G: 50MP ट्रिपल कैमरे के साथ गर्दा उड़ाएगा AI Edit Genie फीचर, लॉन्च से पहले लीक हुई संभावित कीमत

Realme 15 Pro 5G: रियलमी पहली बार अपने फोन में AI Edit Genie फीचर का इस्तेमाल कर रही है। इस फीचर की वजह से फोन को काफी तेजी से पसंद किया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 22, 2025 12:00 अपराह्न

Realme 15 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 15 Pro 5G: रियलमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन में एआई का एक फीचर लेकर आ रहा है, जो मोबाइल में फोटो एडिट करने का काम आसान बना देगा। आगामी रियलमी 15 प्रो 5जी मोबाइल के खास एआई फीचर AI Edit Genie की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट में यूजर्स को यह स्पेशल फीचर काफी उत्साहित कर रहा है। ऐसे में इस फोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Realme 15 Pro 5G Launch Date in India

फोन कंपनी ने रियलमी 15 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 24 जुलाई 2025 निर्धारित की है। यह फोन शाम 7 बजे लॉन्च होगा।

Realme 15 Pro 5G Price

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग रियलमी 15 प्रो 5जी स्मार्टफोन मिडरेंज सेगमेंट में एंट्री ले सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी 15 प्रो 5जी की कीमत 30 से 35000 रुपये के करीब रह सकती है।

Realme 15 Pro 5G Specifications

आगामी स्मार्टफोन रियलमी 15 प्रो 5जी में 50MP ट्रिपल कैमरा देखने को मिलेगा। ऐसे में यह फोन आते ही मोबाइल फोटोग्राफी करने वालों को दीवाना बना सकता है। इसके अलावा इसके फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी सेंसर देखने को मिल सकता है। कैमरा स्पेक्स में OIS, डिजिटल जूम, ऑप्टिकल सेंसर समेत कई अन्य खूबियां दी जा सकती हैं। रियलमी 15 प्रो 5जी की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें 6.8 इंच की एमोलेड डिस्प्ले शामिल की जा सकती है। इसके साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिल सकती है।

स्पेक्सरियलमी 15 प्रो 5जी की अनुमानित खूबियां
चिपसेटSnapdragon 7 Gen 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7000mAh
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

रियलमी 15 प्रो 5जी में धमाल मचाएगा AI Edit Genie फीचर

कंपनी ने बताया है कि आगामी फोन Realme 15 Pro 5G में AI Edit Genie फीचर दिया जाएगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स बोलकर किसी भी फोटो को खुद ही एडिट कर सकेंगे। ऐसे में यह खूबी इस फोन को काफी पॉपुलर कर सकती है। वर्तमान में इस फीचर के बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर रियलमी 15 प्रो 5जी फोन के लॉन्च होने के बाद इसकी ज्यादा डिटेल सामने आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026

Vivo Y600s Pro

अक्टूबर 9, 2026

iPhone 18 Pro

अक्टूबर 8, 2026