---Advertisement---

Realme 15 Pro 5G: 24 जुलाई को लॉन्च होगा मल्टीटास्क मास्टर स्मार्टफोन, धूम मचाएंगे AI स्मार्ट फीचर्स; फोटोग्राफर्स की आएगी मौज

Realme 15 Pro 5G: अपकमिंग रियलमी 15 प्रो 5जी स्मार्टफोन 24 जुलाई को लॉन्च होगा। फोन कंपनी इस फोन को मल्टीटास्क मास्टर स्मार्टफोन बता रही है। इसमें कई AI स्मार्ट फीचर्स आते ही तहलका मचा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 17, 2025 3:19 अपराह्न

Realme 15 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 15 Pro 5G: स्मार्टफोन मार्केट में रियलमी अपनी नई सीरीज के साथ लोगों को एक बार फिर लुभाने के लिए तैयार है। रियलमी 15 प्रो 5जी स्मार्टफोन मल्टीटास्क मास्टर स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बढ़िया धाकड़ एआई खूबियों को जोड़ा जा सकता है। यही वजह है कि रियलमी 15 प्रो 5जी फोन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कंपनी ने अपने आगामी फोन को लेकर कई सारी खूबियों को रिवील कर दिया है। मगर सबसे अधिक एआई फीचर्स पर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स।

Realme 15 Pro 5G Launch Date in India

फोन कंपनी के मुताबिक, रियलमी 15 प्रो 5जी की इंडिया में लॉन्च डेट 24 जुलाई 2025 रखी गई है। इस फोन को शाम 7 बजे मार्केट में उतारा जाएगा।

Realme 15 Pro 5G Price in India

कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी 15 प्रो 5जी की इंडिया में कीमत 25 से 30000 रुपये के करीब होने की संभावना है। इसमें 2 वेरिएंट मिलने की उम्मीद है।

Photo Credit: Realme India

Realme 15 Pro 5G Specifications

फोन निर्माता के अनुसार, रियलमी 15 प्रो 5जी स्मार्टफोन में स्मार्टर एआई पैकेज दिया जाएगा। कंपनी इसमें एआई पार्टी मोड, एआई मैजिक ग्लो 2.0 और एआई एडिट जेनी फीचर की मदद से किसी भी फोटो को बोलकर एडिट करवा सकते हैं। रियलमी 15 प्रो 5जी स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और एंड्रॉयड 15 ओएस मिलेगा। इसमें बोल्डर डिजाइन के साथ हाथ में प्रीमियम लुक दिया गया है।

स्पेक्सरियलमी 15 प्रो 5जी के संभावित फीचर्स
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7 Gen 4
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.77 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर80W
रियर कैमरा50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा50MP

रियलमी 15 प्रो 5जी में गदर मचाएंगे कैमरा स्पेक्स

कंपनी के मुताबिक, अपकमिंग स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G के बैक पैनल पर 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके सभी लेंस में 4K 60FPS का सपोर्ट मिलता है। वहीं, फ्रंट में भी 50MP का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। ऐसे में इसके कैमरा स्पेक्स मोबाइल फोटोग्राफर्स को काफी पसंद आ सकते हैं। वहीं, 7000mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड फास्ट चार्जर आएगा। कंपनी का दावा है कि पूरे दिन फोन चलाने के बाद भी आधी बैटरी बाकी रहेगी। इसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट के साथ 6500 निट्स की ब्राइटनेस और 4D कर्व्ड डिस्प्ले मिलेगी। स्क्रीन पर कॉनरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ IP69 की रेटिंग दी जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026