---Advertisement---

Realme 16 5G : गूगल पिक्सेल और आईफोन एयर का मिक्सचर ला रहा रियलमी! 7000mAh की बैटरी , सेल्फी मिरर के साथ क्या मिलेगा यूनिक?

Realme 16 5G : रियलमी 16 फोन 2 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है। इस फोन में खास तरह के फीचर्स मिल सकते हैं। इसका लुक और फीचर्स गूगल पिक्सेल और आईफोन एयर से मिलते-जुलते हो सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 26, 2026 4:59 अपराह्न

Realme 16 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme 16 5G : रियलमी 16 सीरीज भारत में 2 अप्रैल 2026 को लॉन्च हो रही है। इसमें रियलमी 16 , प्रो और प्रो प्लस तीन मॉडल लॉन्च होंगे। इस फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसका लुक और फीचर्स आईफोन एयर और गूगल पिक्सल की तरह होंगे। अगर आप किसी  प्रीमियम फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा थम जाएं। क्योंकि आज हम आपको इसके बेस मॉडल में मिलने वाले संभावित फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Realme 16 5G स्मार्टफोन में मिल सकती है बड़ी  बैटरी

रियलमी 16 को लेकर खबरें चल रही हैं कि, इसमें 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ ही 60W की सुपरफास्ट चार्जर के साथ रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है। इसमें बैटरी की सेफ्टी के लिए बैटरी लाइफ स्पैन मिल सकता है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, फोन लगातार यूट्यूब चलाने के बाद भी 22 घंटे का यूट्यूब प्लेबैक दे सकती है।

रियलमी 16 का पावरफुल सेल्फी कैमरा

रियलमी 16 5जी स्मार्टफोन में कंपनी पहली बार सेल्फी मिरर और ड्यूल 50MP कैमरा सेटअप दे सकती है। इसके सेल्फी कैमरे में एक शीशा लगा होगा। जिसकी मदद से सेल्फी लेने से पहले फ्रेम और क्वालिटी को हाई किया जा सकता है। इसमें रिंग फ्लैश मिल सकती है। इसका मैन कैमरा 50MP का Sony IMX852 सेंसर से लेस हो सकता है। इसका 2MP का मोनोक्रोम कैमरा हो सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 50MP कै कैमरा मिल सकता है।वहीं, फोटो और वीडियो को हाई क्वालिटी और क्रिस्टल क्लियर बनाने के लिए कंपनी एडवांस एआई दे सकती है।

रियलमी के अपकमिंग फोन के  लीक स्पेसिफिकेशन

Realme 16 5G लीक स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.67-इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6400 Turbo का प्रोसेसर मिल सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम से लेस हो सकता है।
सेफ्टी रेटिंगपानी-धूल और टूटने से बचाने के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग मिल सकती है।

 

रियलमी 16 में  गूगल पिक्सल और आईफोन एयर का क्या मिल सकता है?

रियलमी 16 को गूगल पिक्सल और आईफोन एयर का मिक्सचर बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो गूगल पिक्सल की तरह इसका कैमरा लुक हो सकता है। जिसके कारण पिक्सल की तरह इसका लुक दिखेगा। वहीं, आईफोन एयर की तरह इसकी स्लिम बॉडी होगी। इसका फ्रेम आईफोन से प्रभावित बताया जा रहा है। इसका कलर और प्रीमियम फिनिश और कलर आईफोन एयर की तरह दिखेगा।

रियलमी 16  की अनुमानित कीमत

अभी तक रियलमी ने अपने अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसकी संभावित कीमत 20 हजार से लेकर 27000 के आस-पास हो सकती हैं। इसमें 8GB, 12GB रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज मिल सकती है। इसकी कीमत स्टोरेज वेरियंट के आधार पर होगी।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026

Samsung Galaxy A57 vs Samsung Galaxy A37 5G

मार्च 26, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026

AI Tools

मार्च 25, 2026

Realme P4 Lite 5G

मार्च 25, 2026

Vivo Y21 5G

मार्च 25, 2026