---Advertisement---

Realme C83 5G :15000 से कम में 7000mAh की महाबैटरी! कैमरा और 37 दिनों का बैटरी स्टैंडबाय टाइम देख यूजर्स के उड़े होश

Realme C83 5G : रियलमी सी83 5जी स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च होने वाला है। लेकिन इससे पहले ही इसके लीक फीचर्स चर्चा में बने हुए हैं। यहां जानें फोन में क्या कुछ नया मिल सकता है?

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मार्च 2, 2026 2:51 अपराह्न

Realme C83 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme C83 5G : रियलमी कंपनी भारत में 7 मार्च 2026 को रियलमी सी83 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसके लीक फीचर्स यूजर्स का खूब ध्यान खींच रहे हैं। अफवाहों की मानें तो ये एक 15 हजार के आस-पास की बजट फ्रेंडली कीमत में आ सकता है। इसकी 7000mAh की महाबैटरी 37 दिनों का बैकअप स्टैंडबाय पर दे सकती है। इतनी पावरफुल बैटरी देख यूजर्स को भरोसा नहीं हो रहा है। अगर आप भी किसी अच्छे फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सा थम जाएं क्योंकि रियलमी बहुत जल्द धमाका करने जा रहा है।

Realme C83 5G  फोन की बैटरी और चार्जर

रियलमी सी83 5जी स्मार्टफोन 7,000mAh की टाइटन बैटरी मिल रही है। लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये स्टैंडबाय पर 37 दिनों तक चल सकती है। इसमें 18W का सुपरफास्ट चार्जर मिल सकता है। लीक खबरों की मानें तो इसका AI पावर सेविंग फीचर फोन की बैटरी बचाने में मदद कर सकता है। इसमें बाईपास चार्जिंग के साथ 5W रिवर्स चार्जिंग मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि, ये फोन 5 मिनट की चार्जिंग पर 5 घंटों तक का बैकअप दे सकता है।

रियलमी सी83 5जी फोन का लीक कैमरा

फोटोग्राफी के लिए 50MP का AI डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। ये 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे से लेस हो सकता है। वहीं, 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर के साथ आ सकता है। इसमें सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 1080p (FHD) क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है। कंपनी 10x तक डिजिटल ज़ूम दे सकती है। इसके साथ ही पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, पैनोरमा, ऑटो फ्लैश और फेस डिटेक्शन जैसे तमाम सारे फीचर्स मिल सकते हैं।

रियलमी सी83 5जी मोबाइल की बैटरी -प्रोसेसर और अन्य  लीक स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले- 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस- MediaTek Dimensity 6300 या Dimensity 6400 का प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ ही परफॉर्मेसं बढ़ाने के लिए Android 15 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

एआई फीचर्स- AI डायनेमिक बटन फोन के शानदार फीचर्स को कस्टमाइज करने के लिए मिल सकता है।

सेफ्टी रेटिंग- फोन की सुरक्षा के लिए ArmorShell और IP64 रेटिंग दी जा सकती है।

Realme C83 5G फोन की संभावित कीमत और लीक स्टोरेज वेरियंट

रियलमी के अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन अफवाहों में दावा किया जडा रहा है कि, रियलमी के इस फोन को 13499 रुपए से लेकर 17499 के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस फोन को 20 हजार से कम की कीमत पर लॉन्च करने की खबरें हैं। इसमें 4GB और 6GB की रैम मिल सकती है। वहीं, 64GB और 128GB की स्टोरेज मिल सकती है। स्टोरेज वेरियंट के आधार पर इसकी कीमत को तय किया जा सकता है।

 

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ChatGPT

मार्च 10, 2026

Vivo X300s 5G

मार्च 10, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 10, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 10, 2026

ChatGPT

मार्च 9, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 9, 2026