---Advertisement---

Realme GT 5 Pro स्मार्टफोन में मिल सकता है पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, क्या iPhone 15 Pro Max को देगा टक्कर?

Realme GT 5 Pro: चीन की लोकप्रिय फोन कंपनी रियलमी अपकमिंग फोन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, दिया जाएगा। कंपनी ने इसको टीज भी किया है। जानें पूरी डिटेल

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 25, 2023 10:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 5 Pro: स्मार्टफोन मार्केट में रियलमी कंपनी के एक से बढ़कर एक शानदार मोबाइल मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप एक नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए। रियलमी अपने एक नए फोन पर तेजी से काम कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी जीटी 5 प्रो (Realme GT 5 Pro) कंपनी का अगला फोन होगा। इसी बीच रियलमी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर आधिकारिक अकाउंट से कैमरा डिटेल को टीज किया है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने अपकमिंग फोन को जल्द लाने की तैयारी कर रही है।

रियलमी ने टीज की कैमरा डिटेल

रियलमी ने अपकमिंग फोन की कैमरा डिटेल को टीज किया है। जारी फोटो देखकर पता चलता है कि फोन के बैक पैनल पर एक सर्कुलर कैमरा दिया गया है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसमें से दो कैमरे गोल और एक चौकोर आकार का दिया गया है। चौकोर साइज वाले कैमरे को पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा कहा जा रहा है। वहीं, कंपनी ने इसके साथ लिखा है, ‘Not only Max can zoom।‘

आईफोन 15 प्रो मैक्स में मिलता है पेरिस्कोप कैमरा

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 15 प्रो मैक्स में भी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। ऐसे में ये संभावनाएं जताई जा रही है कि रियलमी के इस फोन में भी पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं, रियलमी के अपकमिंग फोन में दमदार प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 मिल सकता है। इसके अलावा इसकी कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, कंपनी ने अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026

Leave a Comment