---Advertisement---

Realme GT 5 स्मार्टफोन में मिलेगी Pro-XDR डिस्प्ले! 24GB रैम और ट्रिपल कैमरे के साथ मचा सकता है खलबली

Realme GT 5: चीन की फोन कंपनी रियलमी अपने जीटी 5 फोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। ऐसे में इसके फीचर्स काफी तहलका मचा रहे हैं। इस फोन में पहली बार प्रो एक्सडीआर डिस्प्ले मिलेगी। जानिए क्या है इसकी सारी खास खूबियां।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 27, 2023 4:47 अपराह्न

Realme GT 5
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 5: चाइना की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी रियलमी मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का काम कर रही है। इसके साथ ही अपने नए मॉडलों से लोगों के दिलों में जगह भी बना रही है। इसी कड़ी में कंपनी अपना लेटेस्ट फोन लाने वाली है। रियलमी ने जीटी 5 (Realme GT 5) फोन के फीचर्स को अपनी आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया है। दावा किया जा रहा है कि रियलमी इस फोन को 28 अगस्त को रिवील करेगी। फटाफट जानें क्या है इसकी खूबियां।

Realme GT 5 की लीक जानकारी

बताया जा रहा है कि रियलमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसका फ्रंट पैनल काफी कर्व्ड होगा। इस डिवाइस में प्रो एक्सडीआर डॉयनैमिक डिस्प्ले दी जाएगी। इस फोन में 24GB रैम का विकल्प दिया जाएगा। इसमें 1TB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

फीचर्सRealme GT 5
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2
स्क्रीन6.74
बैटरी4500mah
रियर कैमरा50MP+8MP+2MP
फ्रंट कैमरा16MP

Realme GT 5 की संभावित खूबियां

दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 6.74 इंच की स्क्रीन के साथ 144hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी। इस फोन को एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ लाया जाएगा। ये फोन 4600mah की बैटरी के साथ आ सकता है। इसके साथ 240 वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें 50MP का मेन कैमरा, जोकि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। इसके साथ 8MP का वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। इस फोन को 40 से 45 हजार के दाम पर लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता दें कि इस फोन को चीन के घरेलू बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026