---Advertisement---

Realme GT 7 Pro Racing Edition: 6500mAh की जबरदस्त बैटरी के साथ धमाका मचा सकती है 120W की फास्ट चार्जिंग, जानें पूरी डिटेल

Realme GT 7 Pro Racing Edition: रियलमी अपने अपकमिंग धाकड़ स्मार्टफोन को 6500mAh की जबरदस्त बैटरी के साथ लॉन्च करेगी। इसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा दी जाएगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 12, 2025 1:00 अपराह्न

Realme GT 7 Pro Racing Edition
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 7 Pro Racing Edition: स्मार्टफोन में कुछ वेरिएंट होते हैं, जो अपनी खास पहचान बनाते हैं। इस कड़ी में जीटी वेरिएंट फोन मार्केट में काफी लोकप्रिय है। ऐसे में अगर आप एक गेमिंग स्मार्टफोन तलाश रहे हैं या फिर मल्टीटास्किंग फोन लेने की सोच रहे हैं तो रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन आपको पसंद आ सकता है। मोबाइल मेकर ने इस फोन की लॉन्च डेट को आधिकारिक कर दिया है। रियलमी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 13 फरवरी 2025 को बाजार में दस्तक देगा। Realme GT 7 Pro Racing Edition Price पर अच्छी-खासी खोज देखने को मिल रही है। रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन की कीमत अभी अलग-अलग बताई जा रही है।

Realme GT 7 Pro Racing Edition में दी जाएगी 6500mAh की बैटरी

स्मार्टफोन मेकर ने रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन फोन को लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी शेयर की है। इस फोन में 6500mAh की जबरदस्त बैटरी के साथ 120W की फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यह फोन 6.78 इंच की LTPO डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

कंपनी के मुताबिक, इस फोन में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस, Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके यह फोन 16GB RAM, 512GB की इंटरनल स्टोरेज से लैस होगा। Realme GT 7 Pro Racing Edition Price फ्लैगशिप सेगमेंट में एंट्री ले सकता है। रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन की कीमत की जानकारी काफी लोगों को हैरान कर सकती है।

स्पेक्सरियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन की लीक डिटेल
स्क्रीन6.78 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite SoC
बैटरी6500mah
रैम-स्टोरेज16GB-512GB
रियर कैमरा50MP+8MP
फ्रंट कैमरा32MP
Photo Credit: Realme China

रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन में धमाका मचा सकता है 32MP का फ्रंट कैमरा

फोन मेकर ने बताया है कि इस फोन में डार्क ग्रे और ब्लू कलर के साथ कई अन्य रंगों का विकल्प दिया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन की सभी खूबियों की जानकारी रिवील नहीं की है। मगर कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस अपकमिंग दमदार स्मार्टफोन में क्लासी बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा वीडियो रिकॉर्डिंग और सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा आ सकता है। इसकी कीमत 70000 रुपये से शुरू हो सकती है। रियलमी जीटी 7 प्रो रेसिंग एडिशन की कीमत की आधिकारिक डिटेल इसके लॉन्च पर सामने आ सकती है। साथ ही यह फोन सिर्फ चीन के बाजार में पेश किया जाएगा। भारत में इसके लॉन्च होने को लेकर कोई पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026