---Advertisement---

Realme GT 8 Pro 5G: धूम मचाएंगी 3 पावरफुल चिपसेट, 200MP का टेलीफोटो कैमरा बदल देगा मोबाइल फोटोग्राफी की दिशा; 20 नवंबर को देगा दस्तक

Realme GT 8 Pro 5G: रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी में 3 पावरफुल चिपसेट तहलका मचा सकती है। इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा यूजर्स को फोटो की काफी बारीक डिटेल भी देगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 13, 2025 3:11 अपराह्न

Realme GT 8 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT 8 Pro 5G: रियलमी ने बीते कुछ समय में डिजाइन, कैमरा, बैटरी से लेकर एआई सेगमेंट में भी काफी धमाल मचाया है। इसका ताजा उदाहरण कंपनी की 15 फोन सीरीज है। इसमें दमदार कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर देखने को मिलता है। ऐसा ही कुछ फोन मेकर एक बार फिर दोहराने वाली है। जी हां, आपने सही पढ़ा। अपकमिंग रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी एक फुल गेमिंग फोन होगा। इसमें सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि कैमरा स्पेक्स भी काफी धांसू खूबियों से लैस हो सकता है।

20 नवंबर को धमाका करेगा Realme GT 8 Pro 5G

कंपनी ने बताया है कि रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी को 20 नवंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट के साथ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी उतारा जाएगा।

रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी की अनुमानित कीमत

वहीं, रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी के लॉन्च से पहले कई मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि इसका प्राइस 59999 रुपये के करीब रहने की उम्मीद है। इसका टॉप मॉडल 64999 रुपये के साथ एंट्री मार सकता है।

3 चिपसेट मिलकर मचा सकती हैं तहलका

अपकमिंग रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी में एक नहीं, बल्कि 3 चिपसेट देखने को मिलेगी। लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी औपचारिक पुष्टि कर दी है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, जोकि मुख्य चिपसेट होगी। इसके साथ हाइपर विजन, जिसे लेकर कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इससे फोन की कार्यक्षमता का स्तर काफी बढ़िया हो सकता है। इसके अलावा, कंपनी इसमें एआई चिप भी शामिल करेगी। इससे फोन में दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने बताया है कि इन सभी चिपसेट की वजह से फोन धांसू पावर देने में सक्षम हो सकता है।

स्पेक्सरियलमी जीटी 8 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.79 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा50MP

टेलीफोटो कैमरा फुल डिटेल में देगा धांसू फोटो

फोन मेकर ने बताया है कि आगामी रियलमी जीटी 8 प्रो 5जी में 200एमपी का अल्टीमेट ट्रैवल टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसमें 120 गुना सुपरजूम की सुविधा को शामिल किया गया है। वहीं, ताजा लीक्स की मानें, तो इसके बैक पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 50एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया जा सकता है। ऐसे में यह फोन मोबाइल फोटोग्राफी को एक नए लेवल पर लेकर जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026