---Advertisement---

Realme GT8 Pro 5G: फ्लैगशिप फोन में मिलेगी ड्यूल चिपसेट, धाकड़ अंतूतू स्कोर जानकर गेमर्स के उड़ जाएंगे होश; क्या बनेगा परफॉर्मेंस का मास्टर?

Realme GT8 Pro 5G: अपकमिंग प्रीमियम रियलमी जीटी8 प्रो 5जी मोबाइल में सिर्फ धाकड़ कैमरा ही नहीं, बल्कि ड्यूल चिपसेट, धाकड़ अंतूतू स्कोर भी मिलेगा। इस फोन की परफॉर्मेंस गेमर्स को दीवाना बना सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 3, 2025 4:51 अपराह्न

Realme GT8 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme GT8 Pro 5G: अगर आप अक्सर मोबाइल में गेम खेलने के शौकीन हैं, तो आपके लिए रियलमी बड़ा सरप्राइज लाने की तैयारी कर रही है। रियलमी जीटी8 प्रो 5जी आगामी फोन फुल गेमिंग फीचर्स से लैस हो सकता है। इतना ही नहीं, इस अपकमिंग स्मार्टफोन में पहली बार एडवांस प्रोसेसर भी देखने को मिलेगा। फोन मेकर ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट को शामिल किया जाएगा। साथ ही इसमें काफी तगड़ी परफॉर्मेंस दी जाएगी। यही वजह है कि फोन बाजार में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Realme GT8 Pro 5G जल्द हो सकता है लॉन्च

कई ताजा लीक्स की मानें, तो अपकमिंग रियलमी जीटी8 प्रो 5जी फोन को 20 नवंबर 2025 को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, अभी तक इंटरनेट पर चल रही सभी जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

कितना रह सकता है रियलमी जीटी8 प्रो 5जी का अनुमानित दाम

सोशल मीडिया पर कई लेटेस्ट पोस्ट में दावा किया गया है कि आगामी रियलमी जीटी8 प्रो 5जी को प्रीमियम श्रेणी में उतारा जाएगा। इसके दाम को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे 55 से 60000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

आते ही बन सकता है गेमर्स का फेवरेट

कंपनी ने बताया है कि रियलमी जीटी8 प्रो 5जी में ड्यूल चिपसेट दी जाएगी। इसमें स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और हाइपर विजन प्लस एआई चिप मिलेगी। साथ ही इसका अंतूतू स्कोर 4,000,000 से आगे रहेगा। ऐसे में इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में काफी आलीशान परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। इसका सीधा सा प्रभाव मोबाइल की स्पीड और गेमिंग एक्सपीरियंस पर देखने को मिलेगा। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलने की संभावना है। इस फोन को परफॉर्मेंस का मास्टर बताया जा रहा है।

स्पेक्सरियलमी जीटी8 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.79 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर120W
रियर कैमरा50MP+50MP+200MP
सेल्फी कैमरा32MP

बड़ी बैटरी सिंगल चार्ज पर देगी 2 दिन का साथ

वहीं, रियलमी जीटी8 प्रो 5जी की अन्य लीक्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 6.79 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 144Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकती है। इससे यूजर्स को स्क्रीन पर सिनेमैटिक अनुभव मिलने का अनुमान है। साथ ही कंपनी इसमें 7000mAh की बैटरी के साथ 120W का वायर्ड चार्जर जोड़ सकती है। दावा किया जा रहा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 2 दिन चल सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी सभी खूबियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Redmi Note 15 SE 5G

मार्च 28, 2026

iQOO Z11

मार्च 27, 2026

Samsung Galaxy A57 5G

मार्च 27, 2026