---Advertisement---

Realme Narzo 90 5G: फायदे का ऑफर! नए साल से पहले 7000mAh की बैटरी वाले तगड़े फोन पर बंपर छूट; काम आसान करेंगे तूफानी एआई फीचर्स

Realme Narzo 90 5G: रियलमी नार्जो 90 5जी स्मार्टफोन को हाल ही में लॉन्च किया गया था। ऐसे में नए साल से पहले इसे खरीदने पर अच्छी सेविंग हो सकती है। इसमें दमदार एआई खूबियां मिलती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2025 1:24 अपराह्न

Realme Narzo 90 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme Narzo 90 5G: रियलमी फोन कंपनी ने 16 दिसंबर को ही अपनी फेमस नार्जो सीरीज में विस्तार करते हुए नया फोन लॉन्च किया था। रियलमी नार्जो 90 5जी फोन में एक नहीं, बल्कि कई फीचर्स शामिल किए गए हैं। ऐसे में ग्राहकों को बढ़िया एक्सपीरियंस मिल सकता है। नए साल से पहले किसी दमदार मोबाइल को तलाश रहे हैं, तो इसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन से अच्छे ऑफर पर खरीद सकते हैं। अमेजन से इसे लेने पर कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं। कंपनी ने इसमें कई हाईटेक एआई फीचर्स शामिल किए है।

नए साल से पहले Realme Narzo 90 5G पर उठाएं तगड़ी छूट का लाभ

अमेजन वेबसाइट पर रियलमी नार्जो 90 5जी मोबाइल को 11 फीसदी की छूट के साथ बिक्री में रखा गया है। इसका असली दाम 18999 रुपये तय किया गया है। मगर डील के तहत इसे 16999 रुपये में अपना बनाया जा सकता है। इस ऑफर के जरिए हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स के जरिए और भी बचत की जा सकती है।

Photo Credit: Amazon

इसके अलावा, शॉपिंग साइट अमेजन पर बताया गया है कि इस फोन को 16000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ उतारा गया है। मगर यह ऑफर हर पिनकोड में उपलब्ध है या नहीं, इसकी जांच करनी होगी। इसके लिए अपने एरिया का पिनकोड दर्ज करके चेक करें। ऑफर अवेलेबल रहता है, तो मांगी गई सभी जानकारी देने के साथ एक पुरानी कंडीशन का फोन जमा करना होगा।

स्पेक्सरियलमी नार्जो 90 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स
रैम-स्टोरेज6GB-128GB
डिस्प्ले6.57 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर60W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा50MP

रियलमी नार्जो 90 5जी में मिलती हैं धांसू एआई खूबियां

उधर, रियलमी नार्जो 90 5जी की खूबियों की बात करें, तो इसमें एआई एफिशियंसी बूस्टर, एआई डॉक्यूमेंट मोड, एआई सर्कल टू सर्च, एआई स्मार्ट लूप, एआई एडिट जेनि की सुविधा मिलती है। साथ ही 6.57 इच की फ्लैक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz की रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इस फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। इसमें 7000mAh की बैटरी और 60W का वायर्ड चार्जर आता है। बैक पैनल पर 50एमपी का एआई पावर्ड प्राइमरी कैमरा मिलता है। साथ में 2एमपी का मोनो लेंस दिया गया है। आगे की तरफ भी 50एमपी का सेल्फी सेंसर रखा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026