---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन को गर्म होने से रोकेगा सबसे बड़ा वीसी कूलिंग सिस्टम, गेमर्स को लुभाएगा यह खास फीचर!

Realme P3 Pro 5G: रियलमी अपने नए स्मार्टफोन को गर्म होने से रोकने के लिए सबसे बड़ा वीसी कूलिंग सिस्टम दे रही है। जानें Realme P3 Pro 5G Price की अनुमानित डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 10, 2025 10:58 पूर्वाह्न

Realme P3 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: अक्सर स्मार्टफोन थोड़े से इस्तेमाल से ही गर्म हो जाता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझते हैं तो रियलमी का अपकमिंग फोन आपकी परेशानी दूर कर सकता है। रियलमी पी3 प्रो 5जी मोबाइल में सबसे बड़ा वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा। Realme P3 के इस खास फीचर को लेकर फोन कंपनी ने बड़ा दावा किया है।

रियलमी पी3 फोन में 6050mm का वीसी कूलिंग सिस्टम मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि यह 34 फीसदी ज्यादा एरिया में काम करेगा। इस फीचर की वजह से फोन में आसानी से मल्टीटास्किंग की जा सकेगी। Realme P3 Pro 5G Price को लेकर काफी लोग इंटरनेट खंगाल रहे हैं। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत कई रिपोर्ट्स में अलग-अलग बताई जा रही है।

Realme P3 Pro 5G में मिलेगा ऑप्टिमाइज्ड डिवाइस टेंपरेचर फीचर

वहीं, अगर आप स्मार्टफोन में गेमिंग का शौक रखते हैं तो रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन में आपके लिए जीटी बूस्ट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इस खूबी की वजह से गेमर्स को लेग फ्री गेमिंग अनुभव मिलेगा। Realme P3 फोन में ऑप्टिमाइज्ड डिवाइस टेंपरेचर, सीमलैस टच एक्युरैसी, एफिशियंट बैटरी यूज जैसे फीचर मौजूद हैं।

रियलमी पी3 की दमदार परफॉर्मेंस से गेमर्स को काफी फायदा हो सकता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह फीचर गेमर्स को फोन खरीदने पर मजबूर कर सकता है। Realme P3 Pro 5G Price मिडरेंज सेगमेंट में धमाका कर सकता है। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत 30 से 40000 रुपये के करीब होने की आशंका है।

स्पेक्सरियलमी पी3 प्रो 5जी की डिटेल
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3
बैटरी6000mah
रियर कैमरा50MP
सेल्फी कैमरा32MP
रिफ्रेश रेट120hz

रियलमी पी3 प्रो 5जी की बैटरी हेल्थ पर 4 साल की वारंटी

फोन मेकर ने बताया है कि Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर काम करेगा। इसमें 2 दिन चलने वाली 6000mah की बैटरी मिलेगी। Realme P3 फोन के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। रियलमी पी3 की बैटरी हेल्थ पर 4 साल की वारंटी दी जाएगी।

डिवाइस में 6.83 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ बढ़िया स्क्रीन रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। Realme P3 Pro 5G Price गेमिंग फीचर्स के हिसाब से मिडरेंज सेगमेंट में पहले से मौजूद मॉडलों को टक्कर दे सकता है। रियलमी पी3 प्रो 5जी की कीमत का खुलासा इसके लॉन्च पर हो सकता है। रियलमी इस फोन को 18 फरवरी 2025 को मार्केट में उतारेगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026