---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: पावरफुल Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 6000mah की बैटरी वाले फोन पर Flipkart दे रहा 2000 रुपये की इंस्टेंट छूट

Realme P3 Pro 5G: रियलमी के तगड़े फोन में पावरफुल Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट, 6000mah की बैटरी के साथ काफी कुछ स्पेशल मिलता है। Flipkart इस फोन पर 2000 रुपये की इंस्टेंट छूट दे रहा है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 22, 2025 11:03 पूर्वाह्न

Realme P3 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme P3 Pro 5G: स्मार्टफोन में मल्टीटास्किंग करते हैं, अगर हां, तो रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस फोन में वो सबकुछ मिलता है, जो एक मल्टीटास्किंग स्मार्टफोन में चाहिए होता है। वहीं, Realme P3x वेरिएंट भी काफी दमदार फीचर्स के साथ आपको दीवाना बना सकता है। रियलमी पी3एक्स वेरिएंट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट बेस्ट प्रोसेसर है। Flipkart से पी3 प्रो मॉडल खरीदते हैं, तो 2000 रुपये का फायदा हो सकता है। हालांकि, फ्लिपकार्ट पर इसकी सेल 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी।

Realme P3 Pro 5G में मिलती है 6000mah की लंबी बैटरी

अक्सर गेमर्स को स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए लंबी बैटरी बैकअप की जरूरत होती है। ऐसे में रियलमी पी3 प्रो 5जी आपको आकर्षित कर सकता है। इसमें 6000mah की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर भी आता है। वहीं, Realme P3x वेरिएंट भी मल्टीटास्किंग और गेमर्स को लुभा सकता है, क्योंकि इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। रियलमी पी3एक्स फोन में काफी कम लेग यानी रुकावट की समस्या देखने को मिलती है। Flipkart से पी3एक्स वेरिएंट को खरीदते हैं, तो सीधे तौर पर 1000 रुपये की इंस्टेंट सेविंग हो सकती है। फ्लिपकार्ट पर पी3एक्स वेरिएंट की सेल 28 फरवरी 2025 से स्टार्ट होगी।

स्पेक्सरियलमी पी3 प्रो 5जीरियलमी पी3एक्स 5जी
डिस्प्ले6.83 इंच6.7 इंच
रैम-स्टोरेज12GB-256GB8GB-128GB
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 3MediaTek Dimensity 6400
बैटरी6000mah6000mah
बैक कैमरा50MP+2MP50MP+2MP
सेल्फी कैमरा16MP16MP
रिफ्रेश रेट120hz120hz
Photo Credit: Flipkart

रियलमी पी3 प्रो 5जी में धूम मचाता है 50MP का प्राइमरी कैमरा!

फोन मेकर ने Realme P3 Pro 5G स्मार्टफोन में धांसू कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2MP का कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 16MP का वीडियो रिकॉर्डिंग शूटर भी मिलता है। उधर, Realme P3x वेरिएंट में भी 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। रियलमी पी3एक्स मॉडल 16MP के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। Flipkart पर इस वेरिएंट को IP68 और IP69 की रेटिंग के साथ उतारा गया है। फ्लिपकार्ट साइट पर दावा किया गया है कि यह फोन सिंगल चार्ज पर 2 दिन चलेगा। ऐसे में इसे खरीदना एक बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026