---Advertisement---

Realme P4X 5G: पहली सेल में लपक लीजिए 7000mAh की बैटरी वाला पावरफुल फोन, एक्सट्रा फायदा उठाने के लिए करना होगा यह छोटा सा काम

Realme P4X 5G: रियलमी पी4एक्स 5जी फोन की पहली सेल बुधवार से शुरू हो गई है। इस फोन पर हजारों रुपये की छूट मिल रही है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ पावरफुल प्रोसेसर आता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 10, 2025 12:14 अपराह्न

Realme P4X 5G
Follow Us
---Advertisement---

Realme P4X 5G: साल का आखिरी टाइम और किसी बजट फोन की तलाश? क्या आप उन लोगों में शुमार हैं, जो किसी पावरफुल मोबाइल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रियलमी पी4एक्स 5जी मोबाइल को हाल ही में इंडिया में लॉन्च किया गया है। ऐसे में इसकी पहली सेल शुरू हो गई है। सेल में इस फोन को धाकड़ डील के साथ खरीदने का सुनहरा मौका है। साथ ही अतिरिक्त बचत के लिए ग्राहकों को एक छोटा सा काम करना होगा। फोन मेकर ने इस फोन में बेहद ही आकर्षक फीचर्स को शामिल किया है।

Realme P4X 5G फोन को हजारों रुपये की छूट पर खरीदने का सुनहरा मौका

फोन मेकर रियलमी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि रियलमी पी4एक्स 5जी मोबाइल को 17999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। इस पर 13 फीसदी की छूट दी जा रही है। ऐसे में इसका प्राइस कम होकर 15499 रुपये रह जाती है। इस ऑफर से ग्राहकों को हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। साथ ही इस फोन पर अतिरिक्त फायदा उठाने के लिए कंपनी की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। इसके बाद 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, कुछ अन्य ऑफर्स के जरिए और अधिक लाभ मिलने की संभावना है।

रियलमी पी4एक्स 5जी में मिलती है धुआंधार खूबियां

स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने रियलमी पी4एक्स 5जी मोबाइल को 3 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में उतारा है। इसमें मैट सिल्वर, लेक ग्रीन और एलिगेंट पिंक रंग का विकल्प मिलता है। इस फोन में 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इसमें 144Hz की रिफ्रेश रेट और बैजल लैस पंच होल स्क्रीन जोड़ी गई है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कंपनी ने परफॉर्मेंस के लिए इसमें काफी शक्तिशाली प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट फोन को बढ़िया स्पीड और प्रदर्शन करने के लिए फुल सपोर्ट करती है। कंपनी ने दावा किया है इसका अंतूतू स्कोर 780000 से अधिक है। ऐसे में यह फोन गेमिंग के लिए काफी शानदार साबित हो सकता है।

स्पेक्सरियलमी पी4एक्स 5जी
चिपसेटमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा
रैम-स्टोरेज8GB-256GB
डिस्प्ले6.72 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी7000mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फीकैमरा8MP

इतनी बड़ी बैटरी से आसान हो जाएगी लाइफ

उधर, रियलमी पी4एक्स 5जी की सबसे बड़ी खासियत की बात करें, तो इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। इसे एक बार चार्ज करने के बाद आसानी से एक दिन से ज्यादा चलाया जा सकता है। साथ ही 45 वाट का सुपर फास्ट वायर्ड चार्जर जोड़ा है। बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मोनो कैमरा आता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर दिया गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo Y51 Pro

मार्च 12, 2026

Xiaomi 17 Ultra

मार्च 12, 2026

AI in Stock Market

मार्च 12, 2026

Google Gemini AI

मार्च 12, 2026

iQOO Z11x 5G

मार्च 12, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 12, 2026