---Advertisement---

गुडन्यूज! क्या Redmi 17 5G फोन बनेगा मिडिलक्लास लोगों की पहली पसंद? 200MP का जबरदस्त कैमरा समेत गर्दा उड़ाएंगी ये खूबियां

Redmi 17 5G: रेडमी 17 5जी मोबाइल जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स को शामिल करने की उम्मीद है, मगर फिर भी इसका दाम कम रह सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 14, 2026 2:03 अपराह्न

Redmi 17 5G
Follow Us
---Advertisement---

Redmi 17 5G: फोन बाजार में भले ही रेडमी की धाक कम हुई हो, मगर अभी भी रेडमी कंपनी अपने जानदार मोबाइलों से लोगों को लुभाने में लगी हुई है। कई ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग रेडमी 17 5जी फोन बेहद ही लाजवाब खूबियों के साथ तूफानी एंट्री ले सकता है। साथ ही इसका दाम प्रीमियम कैटेगरी में नहीं, बल्कि एंट्री लेवल श्रेणी में रखने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद भी फोन के स्टाइल और फीचर्स आपको पलभर में दीवाना बना सकते हैं।

रेडमी 17 5जी में मिल सकती हैं ये यूनिक खूबियां

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, रेडमी 17 5जी मोबाइल का स्टाइल एकदम नया होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में अगर आप पुराने मॉडलों से परेशान हो गए हैं, तो आपको रेडमी 17 5जी फोन का इंतजार करना चाहिए। इसके फ्रंट में कूल लुक के साथ सेल्फी कैमरा और साथ में मजबूत ग्लास देखने को मिल सकता है। जबकि बैक पैनल काफी प्रीमियम एहसास करवा सकती है। साथ ही इसमें आकर्षक कैमरा सेटअप शामिल करने की चर्चा है। कंपनी इसमें 200एमपी का तगड़ा प्राइमरी सेंसर दे सकती है। जोकि पोर्ट्रेट मोड, नाइट विजन समेत कई खूबियों से लैस हो सकता है। इसके आगे की ओर, 32एमपी का पावरफुल सेल्फी शूटर और एलईडी फ्लैश मिलने की आशंका जताई गई है।

रेडमी 17 5जी आते ही बनेगा सभी का फेवरेट

कुछ फ्रैश रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो दावा किया गया है कि आगामी रेडमी 17 5जी फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट को रखा जाएगा। ऐसे में इसमें फास्ट और बढ़िया परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है। यह मोबाइल एंड्रयॉड 16 ओएस और हाइपर ओएस 3 पर काम कर सकता है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प शामिल करने की योजना है। इतना ही नहीं, कंपनी इसमें 6500mAh की बैटरी और 80W का वायर्ड चार्जर भी जोड़ सकती है, जिससे मोबाइल काफी कम टाइम में फुल चार्ज हो सकता है। इसमें 6.9 इंच की एलसीडी डिस्प्ले और 120Hz की रिफ्रेश रेट तहलका मचा सकती है।

क्या है लॉन्च और संभावित प्राइस डिटेल?

उधर, रेडमी 17 5जी के दाम की बात करें, तो यह 10 से 15 000 रुपये के करीब रखा जा सकता है। ऐसे में यह फोन आते ही मध्यमवर्गीय परिवारों की पहली पसंद बन सकता है। इस मोबाइल को अगस्त तक बाजार में लॉन्च करनी की योजना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026