---Advertisement---

बाजारों में तहलका मचाने आ रही Redmi Fire TV, जानें Amazon और Mi प्लेटफॉर्म्स पर कब होगी उपलब्ध

जानी-मानी टेक कंपनी Redmi ने खुलासा कर दिया है कि वो अपनी आगामी Redmi Fire Smart TV को 14 मार्च 2023 को पेश करने जा रहे हैं। अगर आप भी इस फायर स्मार्ट टीवी को खरीदने चाहते हैं तो आप इसे अमेजन और एमआई के प्लैटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 13, 2023 12:52 अपराह्न

Redmi Fire TV
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Fire TV: काफी समय से शाओमी की Redmi Smart Fire TV काफी चर्चा में बनी हुई है। अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। भारतीय टेक मार्केट में इसे 14 मार्च 2023 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इस स्मार्ट टीवी को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव इवेंट में पेश करेंगी। कंपनी अपने इस स्मार्ट फायर टीवी को अमेजन के साथ पार्टनरशिप के तहत ला रही है।  इसे पूरे देश में खरीदारी के लिए अमेजन और Mi प्लैटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको इस फायर टीवी के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो इसे खरीदते समय आपके लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Realme के 32 inch HD Smart TV को मात्र 493 रुपए में खरीदने का मौका, यहां से उठाएं लाभ

Redmi Smart Fire TV Features

खबरों की मानें तो Redmi Smart Fire TV में FireOS देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें अलेक्सा सपोर्ट के साथ स्मार्ट होम कंट्रोल हब भी दिया जा सकता है जिसकी मदद से वॉइस कमांड्स दिए जा सकते हैं। Redmi Smart Fire TV  के रिमोट में प्राइम म्यूजिक और अमेजन प्राइम वीडियो के लिए शॉर्टकट बटन दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें पॉवर बटन के साथ अलेक्सा प्रॉम्प्ट बटन भी दिया जा सकता है जिस पर क्लिक करके यूजर्स वॉइस कमांड्स भी दे सकते हैं।

ये हैं स्पेसिफिकेशन्स

BrandRedmi
ModelRedmi Smart Fire TV
Operating SystemFireOS
AudioDolby Audio Support
Size32 Inches
ConnectivityAirPlay, Miracast, Dual Band WiFi, Bluetooth 5.0
Shortcuts forAmazon Prime Video and Prime Music

आगामी स्मार्ट टीवी में हो सकते हैं ये बदलाव

बता दें कि वर्तमान समय में अमेजन नॉन स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने के लिए ग्राहकों को Fire TV Stick का इस्तेमाल करना होगा, जिसमें FireOS दिया जाता है। आगामी स्मार्ट टीवी में Fire TV Stick जैसा ही सॉफ्टवेयर इंटरफेस देखने को मिल सकता है। इस टीवी में गूगल का एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं दिया जा रहा जिसके कारण गूगल प्ले स्टोर और क्रोमकास्ट का सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। इसके लिए आपको अमेजन ऐप स्टोर से ऐप्स डाउनलोड करने का ऑप्शन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: CHAITRA MONTH का ये राज नहीं जानते होंगे आप, इन कारणों से हिंदुओं के लिए होता है खास

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026