Redmi K90 Ultra : 8550mAh की बैटरी ही नहीं बल्कि इन 3 फीचर्स में भी पावरफुल है रेडमी का ये स्मार्टफोन, लॉन्च होते ही छाया

Redmi K90 Ultra : रेडमी के90 अल्ट्रा स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। इसमें कंपनी ने पावरफुल प्रोसेसर, कैमरे के साथ दमदार बैटरी दी है।

Redmi K90 Ultra

Picture Credit: Google

Redmi K90 Ultra : रेडमी ने अपना बेहद प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। रेडमी के90 अल्ट्रा का लंबे समय से यूजर्स इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ये चीन की मार्केट में पेश कर दिया गया है। रेडमी के इस  नए मोबाइल को जल्द भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा। इस फोन को कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसमें 8550mAh की बैटरी के साथ पावरफुल कैमरा, प्रोसेसर और कई सारे हाईटेक फीचर्स मिल रहे हैं।

Redmi K90 Ultra स्मार्टफोन  की कीमत

रेडमी के90 अल्ट्रा स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन की मार्केट में 12GB और 16 GB रैम के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही 256 GB , 512 GB स्टोरेज में मिल रही है। चार वेरियंट में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत 39000 से लेकर 49000 के आस-पास है। भारत में अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रेडमी के90 अल्ट्रा की पावरफुल बैटरी, प्रोसेसर, कैमरा और सेफ्टी फीचर्स

Redmi K90 Ultra स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 6.83 इंच का फ्लैट 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल रहा है। ये तेज धूप में भी  काम करता है।
सेफ्टी रेटिंग पानी-धूल और टूट-फूट से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिल रही है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम एआई के साथ मिल रहा है।
आई प्रोटेक्शन आंखों की सुरक्षा के लिए ग्रीन माउंटेन आई प्रोटेक्शन और फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग प्रोटेक्शन मिल रही है।
कैमरा 50MP का मेन कैमरा Light Hunter 800 सेंसर और OIS के साथ मिल रहा है। ये EIS सपोर्ट से लैस है।
इसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल रहा है। वहीं, सेल्फी के लिए 20 MP का कैमरा दिया गया है। इससे 8K रेजोल्यूशन तक की वीडियो की जा सकती है।
बैटरी/चार्जर रेडमी के90 अल्ट्रा 5 जी स्मार्टफोन में कंपनी ने 8550mAh की बैटरी के साथ 100W का सुपरफास्ट चार्जर दिया है। सामान्य यूज पर ये तीन दिनों तक चल सकती है।
प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite का प्रोसेसर दिया है। ये एआई से लैस है। जिसे हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम में यूज किया जा सकता है।

 

 

Exit mobile version