---Advertisement---

Redmi Note 13 Pro से इस मामले में Redmi Note 13 Pro+ निकला आगे, पढ़ें कंपेरिजन

Redmi Note 13 Pro vs Redmi Note 13 Pro+: इन दोनों ही फोन्स को 4 जनवरी को लॉन्च किया गया है। इनके खास फीचर्स यूजर्स को आकर्षित कर रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 5, 2024 10:38 पूर्वाह्न

Redmi Note 13 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 13 Pro vs Redmi Note 13 Pro+:चीनी कंपनी रेडमी ने भारत में अपनी बेहद जबरदस्त सीरीज Redmi Note 13 series को 4 जनवरी 2023 को लॉन्च कर दिया है। इस सीरिज में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ जैसे तीन शानदार मॉडल्स को पेश किया गया है। इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Redmi Note 13 Pro+ 5G  है। Redmi Note 13 Pro+ की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस और IP68 वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है। ये फोन बारिश और पसीने के साथ धूल जैसी चीजों से भी खराब नहीं होगा।

Redmi Note 13 series के मॉडल्स की शुरुआती कीमत

Redmi Note 13 को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, Redmi Note 13 Pro फोन को 27,999 रुपये की कीमत में उतारा गया है। इसके साथ ही Redmi Note 13 Pro+ फोन को 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। ये तीनों ही फोन्स काफी अच्छे और जबरदस्त फीचर्स के साथ आए हैं। हम आपको Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ की कंपेरिजन के बारे में बताने जा रहे हैं।

Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ के अंतर

फीचरRedmi Note 13 ProRedmi Note 13 Pro+
डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट6.67-inch AMOLED display और 120Hz refresh rate के साथ 1800nits peak brightness दी गई है।6.67-inch 1.5K curved AMOLED display दी गई है। इसके साथ ही 120Hz refresh rate और 1800nits peak brightness दी गई है।
प्रोसेसरSnapdragon 7s Gen 2 chip के प्रोसेसर पर काम करता है।Dimensity 7200-Ultra Processor दिया गया है।
रैम /स्टोरेज12GB की रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 12GB की रैम के साथ 512GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिल रही है।
कैमरा200MP primary camera में OIS मिल रहा है। 16MP selfie camera दिया गया है।OIS के साथ 200MP के प्राइमरी कैमरा और 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
चार्जर और बैटरी67W charging support के साथ 5100mAh battery मिल रही है।120W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी मिल रही है।
शुरुआती कीमत27999 रुपए से कीमत शुरु है।31,999 रुपए से कीमत शुरु है।
कलरMidnight Black, Coral Purple और Arctic White के साथ पेश किया गया है।Fusion White, Fusion Purple और Fusion Black कलर के साथ लॉन्च हुआ है।

Redmi Note 13 series के ये दोनों ही स्मार्टफोन काफी अच्छे फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। आप अपनी पसंद और फीचर्स को देखते हुए कोई भी खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026