---Advertisement---

Redmi Note 15 5G: इससे बेहतर कुछ नहीं, नए साल में बजट रखिए तैयार, किफाएती दाम में गर्दा उड़ाएंगे प्रीमियम फीचर्स; जानें संभावित लॉन्च डिटेल

Redmi Note 15 5G: रेडमी नोट 15 5जी फोन में 108एमपी का रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही पावरफुल चिपसेट आते ही बड़ा धमाका कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 18, 2025 3:17 अपराह्न

Redmi Note 15 5G
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 15 5G: फोन में यूजर्स को क्या चाहिए? मोबाइल फास्ट हो, मजबूत हो और बढ़िया परफॉर्मेंस प्रदान करें। आगामी रेडमी नोट 15 5जी में आपको सब कुछ मिल सकता है। इस फोन को लेकर कंपनी ने कई अहम जानकारी आधिकारिक कर दी हैं। ऐसे में अगर आप नए साल में किसी दमदार फोन को लेना चाहते हैं, तो इस पर दांव लगा सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन 2026 में यूजर्स को काफी पसंद आ सकता है।

Redmi Note 15 5G जल्द देगा दस्तक

स्मार्टफोन निर्माता ने अपने अपकमिंग रेडमी नोट 15 5जी मोबाइल के लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियली सूचना नहीं दी है। मगर कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसे 6 जनवरी 2025 को इंडिया में लॉन्च करने की योजना है।

रेडमी नोट 15 5जी की संभावित कीमत

वहीं, रेडमी नोट 15 5जी फोन का संभावित दाम 15999 रुपये के आसपास निर्धारित किया जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट का प्राइस 18999 रुपये रखने की उम्मीद है। ऐसे में सस्ते दाम में धांसू फीचर्स चाहने वालों के लिए यह फोन काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है।

108MP का तगड़ा कैमरा मचाएगा तहलका

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर बताया गया है कि आगामी रेडमी नोट 15 5जी मोबाइल को 108 मास्टर पिक्सल एडिशन के साथ उतारा जाएगा। ऐसे में इसमें 108एमपी का रियर कैमरा मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। इसमें ओआईएस के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें डानमैनिक शॉट्स के साथ मल्टीफोकल पोट्रेट लेंस आएगा।

स्पेक्सरेडमी नोट 15 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर45W
बैक कैमरा108MP+50MP+50MP
फ्रंट कैमरा32MP

दमदार बैटरी और धांसू परफॉर्मेंस उड़ाएंगे गर्दा

उधर, रेडमी नोट 15 5जी में पावर के लिए 5520mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 45वाट वायर्ड फास्ट चार्जर आ सकता है। इसकी बैटरी लाइफ 5 साल तक बढ़िया काम करेगी। इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 ओएस का सपोर्ट आ सकता है। साथ ही इसमें आईपी66 की रेटिंग पानी और धूल से फोन को बचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026