---Advertisement---

Redmi Note 15 Pro 5G: परफेक्शन से कोई समझौता नहीं, किफाएती दाम में मिल सकते हैं ताकतवर कैमरा स्पेक्स; इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note 15 Pro 5G: रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन को जनवरी 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके कुछ आलीशान फीचर्स को आधिकारिक कर दिया है। इसमें काफी आकर्षक डिजाइन मिल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 25, 2025 3:12 अपराह्न

Redmi Note 15 Pro 5G
Follow Us
---Advertisement---

Redmi Note 15 Pro 5G: नए साल में रेडमी नोट 15 प्रो 5जी बड़ा धमाका करने वाला है। मिडरेंज सेगमेंट में यह फोन आते ही अपना जलवा बिखेर जलवा सकता है। फोन मेकर ने अपने अपकमिंग मोबाइल को लेकर कुछ खास जानकारी दी है। कंपनी ने दावा किया है कि इस फोन में परफेक्शन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यही वजह है कि यह फोन इंटरनेट पर लगातार खबरों में बना हुआ है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में डिजाइन, बैटरी और कैमरा स्पेक्स समेत कई खास स्पेक्स देखने को मिल सकते हैं।

इस दिन लॉन्च होगा Redmi Note 15 Pro 5G

फोन कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि रेडमी नोट 15 प्रो 5जी फोन 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में लोगों को नए साल में दमदार फोन का इंतजार है।

रेडमी नोट 15 प्रो 5जी का संभावित दाम

सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी रेडमी नोट 15 प्रो 5जी का दाम मिडरेंज कैटेगरी में रखा जा सकता है। लीक्स की मानें, तो इसका संभावित प्राइस 24999 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है।

मिलेंगे आलीशान कैमरा फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि रेडमी नोट 15 प्रो 5जी में 108 मास्टरपिक्सल कैमरा दिया जाएगा। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ओआईएस सपोर्ट, डॉएनैमिक शॉट्स और मल्टीफोकल लेंस मिलेगा। इसके साथ 50एमपी का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 8एमपी का टेलीफोटो सेंसर मिलने की उम्मीद है। आगे की तरफ 20एमपी का सेल्फी लेंस जोड़ा जा सकता है। इसमें वाइड एंगल लेंस और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा शामिल की जा सकती है। साथ ही एआई पावर्ड फीचर्स आने की भी आशंका जताई गई है।

स्पेक्सरेडमी नोट 15 प्रो 5जी की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 6 जेन 3
रैम-स्टोरेज12GB-128GB
डिस्प्ले6.83 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5520mAh
चार्जर45W
रियर कैमरा108MP+50MP+8MP
सेल्फी कैमरा20MP

दमदार परफॉर्मेंस आते ही मचा सकती है तहलका

अपकमिंग रेडमी नोट 15 प्रो 5जी को लेकर कंपनी ने बताया है कि इसमें 5520mAh की बैटरी मिलेगी। इसके साथ 45W का वायर्ड चार्जर आएगा। कंपनी ने बताया है कि इसमें स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट का सपोर्ट मिलेगा। यह 4नेनौमीटर प्रोसेस पर काम करेगा। ऐसे में इसमें तगड़ी परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। फोन में 6.83 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट दी जा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026