---Advertisement---

Samsung Galaxy A35 स्मार्टफोन में मिल सकता है दमदार प्रोसेसर और 50MP का प्राइमरी कैमरा, लीक डिटेल्स से हो जाएगा प्यार!

Samsung Galaxy A35: साउथ कोरिया की फोन कंपनी सैमसंग ए सीरीज के गैलेक्सी ए35 फोन लाने वाली है। इस फोन की लीक डिटेल्स ने सबको हैरान कर दिया है। इस फोन में शानदार कैमरा और दमदार प्रोसेसर मिलने का दावा किया गया है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 27, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy A35: देश में सैमसंग के स्मार्टफोन्स को लेकर अलग ही दीवानगी रहती है। सैमसंग के फोन देखने में जितने स्टाइलिश होते हैं, उतने ही इनकी खूबियां यूनिक होती हैं। अक्सर देखा जाता है कि सैमसंग के फोन का कैमरा अच्छा होता है। ऐसे में अगर आप कैमरा लवर है तो ये खबर आपके लिए खास रहने वाली है। दरअसल सैमसंग के अपकमिंग फोन गैलेक्सी ए35 (Samsung Galaxy A35) की लीक डिटेल सामने आई है। जानें क्या है इस नए फोन की खूबियां।

Samsung Galaxy A35 की लीक डिटेल

आपको बता दें कि सैमसंग ए सीरीज के तहत एक शानदार फोन लेकर आ रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फोन में धांसू कैमरा दिया जाएगा। इसी बीच इसकी कुछ खास जानकारी लीक हुई है। लीक के मुताबिक, Samsung Galaxy A35 फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। वही, इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Samsung Galaxy A35 के संभावित फीचर्स

खबरों में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग के ए सीरीज के इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कंपनी इस फोन को A34 फोन के सक्सेस होने के बाद ला रही है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि ये फोन मिड रेंज में दस्तक दे सकता है। कहा जा रहा है कि इस फोन को साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, सैमसंग की तरफ से इस फोन के बारे में कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026

OnePlus 13s

सितम्बर 19, 2026

Leave a Comment