Samsung Galaxy A57: सैमसंग गैलेक्सी ए57 स्मार्टफोन बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। खबरों की मानें तो इसे मार्च 2026 तक पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत और फीचर्स को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है किस, कंपनी पहली बार इस फोन में Exynos 1680 प्रोसेसर दे सकती है। ये गेमर्स के लिए एक वरदान साबित हो सकता है।
Samsung Galaxy A57 में Exynos1680 प्रोसेसर कैसे कर सकता है काम?
सैमसंग गैलेक्सी ए57 स्मार्टफोन में Exynos1680 प्रोसेसर मिलने की काफी प्रबल संभावना है। ये एक बेहद पावरफुल प्रोसेसेर है जो कि, गेमर्स और हैवी सॉफ्टवेयर यूजर करने वाले लोगों को हाई स्पीड और ज्यादा ग्राफिक्स देता है। इस चिप पर 4K वीडियो एडिटिंग की जा सकती है। ये मल्टी टास्किग काम होने पर भी कम बैटरी की खपत करता है। इसके साथ ही फोन को स्मूथ और तेज स्पीड देता है। इसमें Xclipse 550 GPU मिलता है।
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी की लीक कीमत और फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए57 5जी स्मार्टफोन की कीमत को लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कंपनी इसे 50 हजार के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। सैमसंग इस अपकमिंग फोन में 8GB, 12GB की रैम के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज दे सकता है। स्टोरेज वेरियंट के हिसाब के इसकी कीमत भिन्न हो सकती है।
सैमसंग के अपकमिंग फोन की संभावित बैटरी,कैमरा और अन्य स्पेसिफिकेशन
1-डिस्प्ले- 6.6-इंच FHD+ Super AMOLE डिस्प्ले मिल सकती है। सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन मिल सकती है।
2-बैचरी और चार्जर- 5000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जर के साथ मिल सकती है।
3-सेफ्टी- पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।
4-कैमरा- 50MP कैमरा OIS के साथ मिल सकता है। वहीं, 12MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो लेंस दिया जा सकता है।
5-ऑपरेटिंग सिस्टम- Android 16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
