---Advertisement---

Samsung Galaxy S21 FE 5G vs Samsung Galaxy S20 FE 5G: किस फैन एडिशन स्मार्टफोन में मिलता है बेहतर सेल्फी कैमरा, यहां जानें

Samsung Galaxy S21 FE 5G vs Samsung Galaxy S20 FE 5G: अगर आप सैमसंग कंपनी के फोन पसंद करते हैं तो आप इस खबर से सहारा ले सकते हैं। हम इस खबर में सैमसंग के दो फोन के बीच अंतर कर रहे हैं। इससे आपको नया फोन लेने में मदद मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 29, 2023 12:42 अपराह्न

Samsung Galaxy S21 FE 5G vs Samsung Galaxy S20 FE 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S21 FE 5G vs Samsung Galaxy S20 FE 5G: स्मार्टफोन मार्केट में इन दिनों सैमसंग कंपनी का काफी अच्छा दबदबा बना हुआ है। सैमसंग ने जुलाई महीने में अपने फोल्ड और फ्लिप फोन को उतारा था। ऐसे में कंपनी ने लोगों के बीच शानदार क्रेज बना रखा है। अगर आपको सैमसंग के फोन पसंद आते हैं तो हम इस खबर में आपके लिए सैमसंग के दो फोन सैमसंग गैलेक्सी एस21 एफई 5जी और सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी (Samsung Galaxy S21 FE 5G vs Samsung Galaxy S20 FE 5G) के बीच अंतर लेकर आए हैं। जानें दोनों की खूबियां।

Samsung Galaxy S21 FE 5G फोन के स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग के इस फोन को 4 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसमें ऑलिव, लैवेंडर, ग्रेफाइट और सफेद रंग शामिल है। इस डिवाइस में Samsung Exynos 2100 चिपसेट दी गई है। इसमें 6.4 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी गई है। ये फोन पंच होल डिस्प्ले के साथ 120hz की रिफ्रेश रेट देता है। फोन में 4500mah की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट चार्जर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर 12MP+ 12MP+ 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, आगे की तरफ 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है।

फीचर्सSamsung Galaxy S21 FE 5GSamsung Galaxy S20 FE 5G
प्रोसेसरSamsung Exynos 2100Qualcomm Snapdragon 865 5G
स्क्रीन6.4 इंच6.5 इंच
बैटरी4500mah4500mah
रियर कैमरा12MP+ 12MP+ 8MP12MP+ 12MP+ 8MP
सेल्फी कैमरा32MP32MP

Samsung Galaxy S20 FE 5G फोन की खासियतें

सैमसंग के इस फोन में 6.5 इंच की सुपर अमोल्ड स्क्रीन मिलती है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 865 5G चिपसेट दी गई है। इस फोन को चलाने के लिए 4500mah की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट मिलता है। फोन में 12MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP का टेलीफोटो लैंस दिया गया है। साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस डिवाइस में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

ध्यान रहे कि इस आर्टिकल में सिर्फ जानकारी के लिए बताया गया है किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने से पहले अपने बजट और अपनी पसंद का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026