---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Series में मिलने वाला Galaxy AI फीचर क्या है, जानिए कैसे करेगा यूजर्स की मदद

Samsung Galaxy S24 Series: Samsung कंपनी ने Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 में Galaxy AI फीचर को भी लॉन्च कर दिया। जानिए क्या है इसकी खासियत

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 18, 2024 11:33 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 19, 2024 4:52 अपराह्न

Samsung Galaxy S24 Series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Series: दुनिया की सबसे वैल्यूऐबल स्मार्टफोन कंपनी में से एक सैमसंग ने अपनी नई फोन सीरीज Samsung Galaxy S24 Series को विश्व के सामने रख दिया। अमेरिका के कैलिफोर्निया में 17 जनवरी को Samsung Galaxy Unpacked Event 2024 में टेक दिग्गज Samsung ने तीन प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च किए। इसमें Samsung Galaxy S24, S24 Plus और S24 Ultra शामिल है। इस सीरीज की सबसे बड़ी हाइलाइट Galaxy AI फीचर है। इसके अलावा भी कंपनी ने कई सारी खास खूबियां जोड़ी हैं।

Galaxy AI का कमाल

Samsung ने Galaxy AI फीचर को काफी खास बनाया है। इस फीचर की मदद से एंड्रॉइड यूजर्स को काफी फायदा हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि Galaxy AI की सहायता से किसी भी फोन कॉल को लाइव ट्रांसलेट किया जा सकेगा। इसमें 13 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा।

चैट असिस्टेंट का मिलेगा फायदा

इसके साथ ही Samsung ने बताया है कि Galaxy AI के चैट असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलेगा। ये रियल टाइम में किसी भी टेक्सट मैसेज को ट्रांसलेट कर सकता है। इसकी मदद से यूजर्स दुनिया की कई भाषाओं में लोगों से बातचीत कर सकते हैं।  

Galaxy AI में ये भी है खास

Samsung ने Samsung Galaxy S24 Series में नोट असिस्ट फीचर भी दिया है। इसकी मदद से किसी भी रफ नोट को एक पैटर्न के तहत या पूरे तरीके के साथ Galaxy AI फीचर एक उपयोगी नोट बना सकता है। साथ ही ये उस नोट की समरी भी तैयार कर सकता है। इसे आप आसानी से अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते है।

सर्च फीचर कैसे करेगा काम

इसके अलावा Samsung ने इस Samsung Galaxy S24 Series में सर्कल टू सर्च फीचर भी दिया है। इस फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन पर आने वाले किसी भी फोटो, वीडियो या टेक्स्ट को सर्च कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रीन पर आने वाली किसी भी वस्तु के बारे में जानने के लिए यूजर्स को उसे प्वाइंट करने के लिए सर्कल, हाइलाइट और स्क्रिबल पर क्लिक करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026