---Advertisement---

iPhone 15 वाले इस फीचर्स से क्या सच में बिना नेटवर्क के चलेगी Samsung Galaxy S24 series? देखें लीक डेटेल्स

Samsung Galaxy S24 series में सेटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। आधिकारिक रुप में तो कंपनी ने ऐसा बयान नहीं दिया है लेकिन लीक खबरों ने यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 29, 2023 2:05 अपराह्न

Samsung Galaxy S24 series
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 series: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार सैमसंग के स्मार्टफोन देश और दुनिया में काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि, कंपनी अपने इन्ही ग्राहकों के लिए हर साल एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन के साथ सीरिज को लेकर आती है। सैमसंग की सबसे बेहतरीन सीरिज Galaxy S सीरिज है। साल 2023 में कंपनी की तरफ से Samsung Galaxy S23 series को पेश किया था। जिनमें कई सारी खासियतें थी और इनका मुकाबला एप्पल जैसी कंपनी से था।

Samsung Galaxy S24 series इन मॉडल्स के साथ हो सकती है लॉन्च

सैमसंग एक बार फिर से Samsung Galaxy S24 series को लेकर आ रहा है। इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra जैसे मॉडल्स को पेश किया जा सकता है। लॉन्चिग से पहले कंपनी की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन इसके कुछ फीचर्स जरुर लीक हुए हैं, जिन्हें आधार बनाकर कई सारी चर्चाएं टेक मार्केट में चल रही हैं।

iPhone 14 और iPhone 15 वाली सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है

इन चर्चाओं के बीच एक ये भी खबर आयी है कि, इस फोन में आईफोन वाला फीचर मिल सकता है। Samsung Galaxy S24 सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आ सकती है। जी हां, अगर ऐसा होता है तो इसे चलाने के लिए किसी भी नेटवर्क की जरुरत नहीं होगी, ये फोन बिना नेटवर्क के ही चलेगा।आपको बता दें, iPhone 14 और iPhone 15 में पहले से ही ये सेटेलाइट फीचर मौजूद हैं। लेकिन ये फीचर कुछ ही जगहों पर काम करता है। इमरजेंसी की स्थिति के लिए ये फोन काफी अच्छा विकल्प है।

सैटेलाइट कनेक्टिविटी से क्या होता है फायदा

सेटेलाइट कम्युनिकेशन इनेबल की तकनीक अगर सैमसंग के किसी मॉडल में मिलती है तो इसका लाभ यूजर्स को काफी होगा। इसके साथ ही सैमसंग कई बड़ी कंपनियों को टक्कर भी देगा। फिलहाल कंपनी ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभी इस सीरिज के फीचर्स, कीमत और मॉडल्स को लेकर आधिकारिक रुप में कहना मुश्किल है। ये सभी जानकारी लीक फीचर्स के आधार पर बनाई गई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026