---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra में क्या iPhone 15 से धाकड़ मिल सकता है कैमरा? देखें लीक डिटेल्स

Samsung Galaxy S24 Ultra फोन के कैमरे को लेकर एक बड़ी खबर लीक हुई है। जिसमें इसके कैमरे की डिटेल्स के बारे में बताया गया है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 17, 2023 7:43 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra: दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार Samsung का जलवा यूजर्स के बीच अलग ही तरह से देखने को मिलता है। यूं तो सैंमसंग की कई बेतरीन सीरिज हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद Galaxy की S सीरिज की जाती है।

Samsung Galaxy S24 series में मिल सकते हैं ये मॉडल

हर साल कंपनी अपनी नई सीरिज को लेकर आती है। Samsung Galaxy S23 सीरिज को पेश करने के बाद अब कंपनी Samsung Galaxy S 24 को लेकर आ रही है। इस सीरिज में S24, S24+ और S24 Ultra जैसे तीन मॉडल पेश हो सकते हैंं। फिलहाल कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन लीक खबरों में 24 सीरीज के मॉडल से लेकर फीचर्स तक लोगों के सामने हैं। टिप्सटर इनको लेकर कई सारे खुलासे कर रहे हैं।

Samsung S24 Ultra के कैमरे को लेकर लीक हुई जानकारी

इस सीरिज के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra को लेकर लीक खबरों में नया दावा किया गया है। जिसमें बताया गया है कि, इसमें 200 MP का कैमरा मिल सकता है। जिसमें कई सारी खासियत हो सकती हैं। खबरों की मानें तो Galaxy S24 Ultra फोन का कैमरा एप्पल की नई सीरीज आईफोन 15 को टक्कर दे सकता है।

Samsung S24 Ultra के कैमरे में मिल सकती हैं ये खूबियां

Samsung S24 Ultra में टेलीफोटो और पेरिस्कोप जूम वाला कैमरा दे सकती है। 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा , 10 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा, 48 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरे के साथ GMU सेंसर के और 3x ऑप्टिकल जूम, 5x ऑप्टिकल जूम वाली खासियत मिल सकती हैं। जो कि, 100x जूम कैपेसिटी के साथ आ सकते हैं। इसके साथ ही इसमें GMU सेंसर मिलने की भी बात कही जा रही है। जिन यूजर्स को फोटोग्राफी का शौक होता है उन लोगों के लिए ये अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसकी डिजिटल जूम टेक्नोलॉजी इस फोन को सबसे अलग और बेहतरीन बना सकती है।

कंपनी ने नहीं दी कोई आधिकारिक जानकारी

आपको बता दें, कैमरे से जुड़ी सभी जानकारियां लीक खबरों के आधारा पर हैं। कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई भी बयान या फिर आधिकारिक जानाकरी नहीं दी गई है। ऐसे में ये कहना मुश्किल है कि, Samsung Galaxy S24 Ultra में ये सारी खूबियां मिल भी सकती हैं औ नहीं भी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Leave a Comment