---Advertisement---

बाप रे! तो क्या इतने पावरफुल प्रोसेसर के साथ आएगा Samsung Galaxy S24 Ultra? देख नहीं होगा यकीन

Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आयी है। जिसमें बताया है कि, ये फोन बहुत ही पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च हो सकता है।

Avatar of Shikha Saxena

By: Shikha Saxena

Published: अक्टूबर 13, 2023 10:18 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S24 Ultra:दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार सैैमसंग अपने एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रोनिक सामान तो लॉन्च करती है है, इसके साथ ही स्मार्टफोन्स से भी यूजर्स के दिलों पर राज करती है। सैमसंग हर साल अपनी Galaxy S सीरिज को लेकर आती है। जिसमें बेहतरीन मॉडल्स शानदार फीचर्स के साथ मिलते हैं। यही कारण है कि, इस सीरिज के फोन्स एप्पल जैसी कंपनी के आईफोन्स को टक्कर देते हैं। Samsung Galaxy S 23 सीरिज को इसी साल फरवरी के महीने में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी samsung galaxy s24 series पर काम कर रही है।

Samsung Galaxy S24 सीरिज के संभावित मॉडल्स

इस सीरिज में Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24+ और Samsung Galaxy S24 Ultra जैसे तीन मॉडल्स मिल सकते हैं। इस सीरिज का सबसे पावरफुल और प्रीमियम फोन Samsung Galaxy S24 Ultra बताया जा रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra में मिल सकता है पावरफुल प्रोसेसर

कंपनी ने इस सीरिज के किसी भी मॉडल के फीचर या फिर कीमत, फीचर्स को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।लेकिन इसके कुछ फीचर्स लीक हो गए है, जिसनें यूजर्स को काफी बेताब किया हुआ है।Samsung Galaxy S24 Ultra फोन को लेकर एक ऐसी ही जानकारी सामने आयी है। लीक हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि, इस प्रीमियम फोन में अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि, ये फोन दो प्रोसेसर के साथ आएगा जिसमें एक Exynos 2400 प्रोसेसर हो सकता है।

Snapdragon 8 Gen 3 जल्द हो सकता है पेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें, अभी तक Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट लॉन्च नहीं हुआ है। अगर इस फोन में ये प्रोसेसर मिल जाता है तो सैमसंग का ये माबइल काफी पावरफुल होगा। इसकी परफॉर्मेंस Snapdragon 8 Gen 2 से कई गुना ज्यादा होगी। इतना ही नहीं इसके साथAdreno 750 का जीपीयू भी मिल सकता है। इस प्रोसेसर में पांच परफॉरमेंस कोर और दो छोटे एफिसिएंसी कोर होने की बात कही जा रही है। Snapdragon 8 Gen 3 में 1 Gold+ core, 3 Gold cores, 2 Titanium cores और 2 Silver cores मिल सकते हैं। जिससे फोन की स्पीड कई गुना अच्छी हो जाएगी। Gen 3 प्रोसेसर को इस साल या फिर अगर साल लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra के संभावित फीचर्स

फीचरSamsung Galaxy S24 Ultra
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 3 या Exynos 2400 का प्रोसेसर मिल सकता है।
कैमरा200MP प्राइमरी लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 3x ऑप्टिकल ज़ूम ,10MP टेलीफ़ोटो कैमरा , 5x ऑप्टिकल ज़ूम ,50MP पेरिस्कोप लेंस मिल सकता है।
डिस्प्ले 6.81 इंच HD  AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
बैटरी4,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026

Leave a Comment