---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: 6.65 इंच की डिस्प्ले, 24MP का सेल्फी कैमरा मचाएगा तहलका! दिल जीत सकते हैं हाईटेक AI फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.65 इंच की डिस्प्ले, 24MP का सेल्फी कैमरा तहलका मचा सकता है। इसमें हाईटेक AI फीचर्स मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 9, 2025 5:52 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 Edge
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग गैलेक्सी एस 25 सीरीज का खुमार अभी तक स्मार्टफोन यूजर्स के दिमाग से उतरा नहीं है। ऐसे में इंटरनेट पर इस बात की चर्चा जोरो से चल रही है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज मार्केट में धमाका मचाने की तैयारी कर रहा है। हालिया लीक रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सैमसंग के इस वेरिएंट में 6.65 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ काफी आलीशान स्क्रीन एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। Samsung Galaxy S25 Edge Release Date जानने के लिए सैमसंग फैन्स बेताब हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की रिलीज डेट पर अलग-अलग खबरें सामने आ रही हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge में मिल सकता है 24MP का सेल्फी कैमरा

अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज कई सारी खूबियों के साथ यूजर्स का दिल जीत सकता है। कई लीक रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि इसमें 24MP का सेल्फी कैमरा वाइड एंगल कैमरे के साथ दस्तक दे सकता है। वहीं, रियर कैमरा सेटअप में 200MP का मुख्य सेंसर मिल सकता है।

कुछ खबरों में दावा किया गया है कि इसमें OIS, ऑटोफोकस जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। वहीं, इसके साथ 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा आने की भी संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy S25 Edge Release Date अप्रैल 2025 हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस संबंध में कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की रिलीज डेट मई की शुरुआत की कोई तारीख भी हो सकती है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की लीक डिटेल्स
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite 
स्क्रीन6.65 इंच
बैटरी4000mah
रियर कैमरा200MP+50MP
फ्रंट कैमरा24MP
रैम-स्टोरेज12GB-512GB

सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज को खास बना सकते हैं हाईटेक AI फीचर्स

कई लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अपकमिंग Samsung Galaxy S25 Edge में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का यूज किया जा सकता है। ऐसे में इसमें हाईटेक AI फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं। इसमें नया सर्कल टू सर्च, एडवांस जेमिनी लाइव, एआई सेलेक्ट, ऑडियो इरेजर, वॉयस कॉल ट्रांसक्रिप्ट, राइटिंग असिस्ट जैसे एआई फीचर्स यूजर्स को दीवाना बना सकते हैं।

इसमें 12GB रैम के साथ 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन में 4000mah की बैटरी के साथ 25W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। Samsung Galaxy S25 Edge Release Date आने वाले समय में रिवील होने की उम्मीद है। मगर अभी तक सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज की रिलीज डेट पर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026

Vivo T5 Lite 5G

जुलाई 10, 2026