---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: धमाकेदार 200MP Pro Grade कैमरा, Snapdragon 8 Elite चिपसेट आते ही लूट सकती है महफिल, लीक में सामने आई कीमत

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग गैलेक्सी S25 एज में 200MP Pro Grade कैमरा जानदार फोटो देने में सक्षम हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट धूम मचा सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 1, 2025 6:57 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 Edge
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Edge: सैमसंग की चर्चित एस25 स्मार्टफोन सीरीज का अगला मेंबर, जिसे ‘Edge’ नाम दिया गया है। फोन मार्केट में काफी लंबे से इंतजार किया जा रहा है। कई हफ्तों से सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को लेकर अलग-अलग अफवाहें सामने आ रही हैं। ऐसे में लेटेस्ट रिपोर्ट्स बाहर आई है। हालिया लीक खबरों में दावा किया गया है कि इस फोन में धमाकेदार 200MP Pro Grade कैमरा शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 200MP Pro Grade कैमरा एस25 सीरीज का सबसे आलीशान और एडवांस कैमरा होगा। इसमें कई एआई खूबियों को भी जोड़ा जा सकता है। इसमें एआई फोटो एन्हान्स्ड, फोटो एडिटर, एआई रिमूवर समेत कई फीचर्स आ सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी S25 एज में धूम मचाएगी Snapdragon 8 Elite चिपसेट

फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge को लेकर लेटेस्ट खबरों में बताया गया है कि इसमें Snapdragon सीरीज की एडवांस चिपसेट दी जा सकती है। लीक्स के मुताबिक, अपकमिंग फोन में Snapdragon 8 Elite चिपसेट पावर एफिशियंसी और परफॉर्मेंस में काफी दमदार साबित हो सकती है। इसमें एंड्रॉयड 15 ओएस का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। यह फोन 12GB रैम और 512GB के इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस के साथ धूम मचा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Edge Specifications

कई लीक खबरों में इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी S25 एज फोन में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 25W का फास्ट चार्जर आने की संभावना है। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की स्पेसिफिकेशन्स के तहत इसमें टाइटेनियम फ्रेम के साथ उतारा जा सकता है। फोन में 6.7 इंच की बढ़िया डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश जोड़ी जा सकती है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी S25 एज की लीक खासियतें
चिपसेटSnapdragon 8 Elite
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
ओएसएंड्रॉयड 15
रिफ्रेश रेट120Hz
डिस्प्ले6.7 इंच
बैटरी5000mAh
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा32MP

Samsung Galaxy S25 Edge Price in India

इंटरनेट पर घूम रही ताजा लीक रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 1045 डॉलर यानी लगभग 88000 रुपये में दस्तक दे सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की इंडिया में कीमत 80 से 90000 रुपये से शुरू हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Edge Launch Date in India

हालिया लीक खबरों में सैमसंग गैलेक्सी S25 एज फ्लैगशिप स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी S25 एज की इंडिया में लॉन्च डेट 13 मई 2025 हो सकती है। मगर यह सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। अभी तक कंपनी की ओर से कुछ भी आधिकारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026