---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Ultra से कितना अलग हो सकता है S25 Slim वेरिएंट? प्रोसेसर, बैटरी समेत जबरदस्त होंगे सभी फीचर्स!

Samsung Galaxy S25 Ultra: सैमसंग के अपकमिंग अल्ट्रा मॉडल से कितना अलग हो सकता है S25 Slim वेरिएंट। इस खबर में जानें प्रोसेसर, बैटरी समेत दोनों के संभावित फीचर्स की डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 21, 2025 1:04 अपराह्न

Samsung Galaxy S25 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S25 Ultra: एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग का नाम सबसे ऊपर आता है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ने बीते साल शानदार स्मार्टफोन की सेल की है। ऐसे में अपकमिंग फोन सीरीज अगले कुछ घंटों में सामने आ सकता है। कंपनी सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा वेरिएंट को शानदार खूबियों के साथ उतार सकती है। मगर इंटरनेट पर Samsung Galaxy S25 Slim की भी काफी चर्चा हो रही है।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 स्लिम वेरिएंट के फीचर्स भी काफी यूनिक हो सकते हैं। कई लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस अलग वेरिएंट को Galaxy Unpacked 2025 में पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 इवेंट 22 जनवरी को रात 11:30 बजे से शुरू होगा। नीचे जानते हैं आगे की कहानी।

Samsung Galaxy S25 Ultra और स्लिम वेरिएंट के लीक स्पेसिफिकेशन्स

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में 6.9 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। Samsung Galaxy S25 Slim वेरिएंट में 6.7 इंच की धांसू डिस्प्ले आने की संभावना है। एस25 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर तो वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस25 स्लिम मॉडल में भी Snapdragon 8 Elite चिपसेट का ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

Galaxy Unpacked 2025 के दौरान अल्ट्रा वेरिएंट में 5500mah की बैटरी के साथ 80W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। वहीं, स्लिम मॉडल में 4000mah की बैटरी पैक मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके साथ 45W का फास्ट चार्जर भी दिया जा सकता है। गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 के दौरान इसकी कीमत का भी खुलासा हो सकता है।

फीचर्ससैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रासैमसंग गैलेक्सी एस25 स्लिम
डिस्प्ले6.9 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 8 EliteSnapdragon 8 Elite
बैटरी5500mah4000mah
रियर कैमरा200MP+50MP+10MP+50MP48MP
सेल्फी कैमरा32MP20MP

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा से अलग होगा S25 Slim का कैमरा सेटअप?

अगर आप अपकमिंग Samsung Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा ड्यूल OIS, ऑटोफोकस जैसी सुविधाओं के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें 50MP का वाइड एंगल कैमरा, 10MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का मैक्रो कैमरा आने की संभावना है। साथ ही 32MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

उधर, सैमसंग गैलेक्सी एस25 स्लिम वेरिएंट में 48MP का मेन कैमरा मिलने की आशंका है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। इस वेरिएंट में फ्रंट साइड पर 20MP का सेल्फी कैमरा आ सकता है। Galaxy Unpacked 2025 में अल्ट्रा वेरिएंट की एआई खूबियों की जानकारी सामने आ सकती है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 के दौरान Samsung Galaxy S25 Slim वेरिएंट के चुनिंदा AI फीचर्स रिवील किए जा सकते हैं। फिलहाल इस बाबत कंपनी की ओर से कुछ भी औपचारिक नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 14, 2026

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026