---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 5G: वाह भाई! स्मार्टफोन में पहली बार इस्तेमाल होगी यह एडवांस चिपसेट, क्या परफॉर्मेंस और एआई स्पेक्स पर पड़ेगा असर?

Samsung Galaxy S26 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी स्मार्टफोन में अब तक की सबसे दमदार चिपसेट देखने को मिल सकती है। इससे फोन की क्षमता और एआई स्पेक्स पर काफी बढ़िया प्रभाव पड़ने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2026 5:31 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 5G: बस कुछ दिनों का इंतजार, फिर सैमसंग अपनी फ्लैगशिप फोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है। कई ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी अपने आगामी मोबाइल सीरीज में एक से बढ़कर एक फीचर्स दे सकती है। ऐसे में लेटेस्ट रिपोर्ट्स में बताया गया है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी में एडवांस चिपसेट को जोड़ने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में दावा किया गया है कि इस तगड़ी चिप की वजह से फोन की परफॉर्मंस और एआई फीचर्स पर बढ़िया प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy S26 5G में फर्स्ट टाइम आएगी हाईटेक चिपसेट

लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी मोबाइल में Exynos 2600 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है। इस चिपसेट को 2nm प्रोसेस तकनीक के साथ लाने की उम्मीद लगाई गई है। ऐसे में पहली बार होगा, जब किसी फोन में इतनी पावरफुल क्षमता वाली चिप को शामिल किया जाएगा। साथ ही इसका सीपीयू और जीपीयू स्कोर काफी बढ़िया रहने का अनुमान है। दावा किया गया है कि इसका असर फोन के एआई खूबियों पर भी देखने को मिल सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी के ये फीचर्स जीत सकते हैं दिल

उधर, कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 5जी में 6.3 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट आने का अनुमान है। फोन कंपनी इसमें 5000mAh से ज्यादा की बैटरी क्षमता को शामिल कर सकती है। साथ 60W का वायर्ड चार्जर मिलने की संभावना जताई गई है।

कंपनी इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा ओआईएस तकनीक के साथ दे सकती है। इसमें अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंटर मिलने का भी अनुमान जताया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 20एमपी का शूटर लेंस जोड़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि इसका दाम 74999 रुपये के करीब रखने की उम्मीद है। नए फोन को 25 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में कंपनी ने कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026