---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: खुशखबरी! कैमरा लवर्स की आएगी मौज, खराब लाइट में भी मिलेगी आलीशान फोटो; इस फीचर से होगा फायदा

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन के कैमरे में कई शानदार फीचर्स आ सकते हैं, जो कैमरा लवर्स की मौज करवा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 1, 2026 12:04 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: साल 2026 की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अब सैमसंग फैन्स को सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का इंतजार है। इस साल फोन कंपनी अपनी फ्लैगशिप फोन सीरीज लॉन्च करने वाली है। इंटरनेट पर इस अपकमिंग फोन की कई खूबियां तेजी से फैल रही है। ऐसे में कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसके कैमरे में काफी कुछ नया देखने को मिल सकता है। अगर आप कैमरा लवर हैं, तो आपको इसके हाईटेक कैमरा स्पेक्स काफी पसंद आ सकते हैं।

जल्द एंट्री ले सकता है Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

पिछली कुछ रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो बताया गया है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को जनवरी 2026 में लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि फोन कंपनी अपनी नई फोन सीरीज को मार्च तक लॉन्च कर सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का अनुमानित प्राइस 159990 रुपये के करीब रखा जा सकता है। इसके टॉप वेरिएंट का दाम 169990 रुपये होने का अनुमान है।

कैमरा सेटअप में आ सकता है खास फीचर

ताजा लीक्स पर यकीन करें, तो दावा किया गया है कि अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी के कैमरे में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें 200एमपी का प्राइमरी कैमरा बेहतर लेंस कोटिंग के साथ आ सकता है। इससे फोटो काफी बढ़िया आ सकती है। साथ ही रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फ्लैगशिप फोन में एआई पावर्ड फीचर्स को शामिल कर सकती है, जिससे कम या खराब लाइट के बाद भी शानदार फोटो मिल सकती है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक खूबियां
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट144Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर60W
रियर कैमरा200MP+50MP+10MP+12MP
फ्रंट कैमरा20MP

गैलेक्सी एआई फीचर्स मचा सकते हैं धमाल

उधर, कुछ अन्य लीक्स की मानें, तो सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन का डिजाइन लगभग समान रहने वाला है। मगर कुछ नए कलर्स के ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। साथ ही डिवाइस के एजेस को थोड़ा पतला किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आगामी फोन की सबसे बड़ी खूबी इसके आलीशान एआई फीचर्स रह सकते हैं। गैलेक्सी एआई फीचर्स लोगों के कई कामों को आसान कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026

Motorola Edge 70 Pro

अप्रैल 14, 2026

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Vivo X300 Fe

अप्रैल 13, 2026