---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: क्वॉड कैमरा सेटअप मचाएगा तहलका, 65W के फास्ट चार्जर के साथ पहली बार मिलेगा यह खास फीचर; जानें लीक्स

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग की सबसे पावरफुल एस फोन सीरीज का अगला फ्लैगशिप मोबाइल 4 कैमरों के साथ एक बार फिर यूजर्स का दिल जीत सकता है। साथ ही 65W का फास्ट चार्जर भी दिया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 11, 2025 4:39 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: स्मार्टफोन में नई-नई टेक्नोलॉजी लाना हो, या फिर किसी खास फीचर को पहली बार फोन में शामिल करना। सैमसंग इस मामले में हमेशा से आगे रहा है। ऐसे में एक बार फिर सैमसंग अपने आगामी फ्लैगशिप फोन के जरिए लोगों को कुछ खास देने की तैयारी कर रहा है। जी हां, कई लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का डिजाइन, बैटरी, कैमरा और एआई पैक भी काफी एडवांस खूबियों से लैस होने की संभावना है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G फोन कब तक देगा दस्तक, जानें संभावित प्राइस

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग के अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल एस26 अल्ट्रा को अगले साल जनवरी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ 3 अन्य वेरिएंट भी आ सकते हैं। वहीं, इस अपकमिंग फोन का अनुमानित दाम 1.09 लाख रुपये हो सकता है। हालांकि, यह सारी जानकारी सिर्फ अटकलों पर आधारित है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी को सबसे यूनिक बनाएगा जानदार कैमरा सेटअप

अगर आप सैमसंग फोन के फैन हैं और मोबाइल से स्ट्रीट फोटोग्राफी और सेल्फी लेने का शौक रखते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, कई ताजा लीक्स में बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 200MP का प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल सेंसर, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का सेकेंडरी टेलीफोटो शामिल किया जा सकता है। कंपनी इसमें गैलेक्सी एआई पावर्ड के साथ कई खूबियों को जोड़ सकती है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट शूटर मिलने की आशंका है।

स्पेक्ससैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेटExynos 2600
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.8 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5000mAh
चार्जर65W
रियर कैमरा200MP+50MP+50MP+12MP
सेल्फी कैमरा32MP

इस स्पेशल फीचर के दीवाने हो जाएंगे यूजर्स

वहीं, कई हालिया लीक्स की मानें, तो सैमसंग के आगामी प्रीमियम फोन में 5000mAh की बैटरी ही देखने को मिल सकती है। मगर 65W का वायर्ड फास्ट चार्जर काफी कम टाइम में फोन की बैटरी को फुल चार्ज कर देगा। साथ इसमें एआई आधारित बैटरी एफिशियंसी से यूजर्स को बढ़िया अनुभव मिल सकता है।

उधर, कई अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन में कंपनी खास चिप को जोड़ सकती है, ताकि सैटेलाइट कनेक्टिविटी की सुविधा यूजर्स को आसानी से मिल सके। मौजूदा समय में यह फीचर मोबाइल ऑपरेटर पर निर्भर हो गया है। मगर सैमसंग इसमें बड़ा बदलाव करने की योजना बना रही है। फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026