---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: अपडेट! एक-दो नहीं, ये 5 अपग्रेड्स बदल देंगे यूजर एक्सपीरियंस; लॉन्च से पहले लीक हुई प्राइस डिटेल

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल में कई सारे लुभावने बदलाव होने का अनुमान है। इससे यूजर्स को शानदार अनुभव मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 25, 2026 1:04 अपराह्न

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: बस थोड़ा सा इंतजार, फिर फोन मार्केट की धांसू कंपनी सैमसंग अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर सकती है। जी हां, गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट 25 फरवरी को रात 11:30 बजे भारत में शुरू होगा। इस इवेंट में कंपनी कई धुरंधर डिवाइस और सॉफ्टवेयर को पेश कर सकती है। मगर सबसे ज्यादा चर्चा सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी फोन को लेकर चल रही है। कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इसमें 5 धुआंधार अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G में मिलेगी प्राइवेसी डिस्प्ले

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल में बेहतर स्क्रीन मिलने का अनुमान है। कंपनी इसमें प्राइवेसी डिस्प्ले का इस्तेमाल कर सकती है। साथ ही ओएलईडी तकनीक और 3000 निट्स की ब्राइटनेस दी जा सकती है।

हाईटेक प्रोसेसर मचाएगा धमाल

बताया जा रहा है कि कंपनी अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन में सबसे एडवांस चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 को जोड़ने की योजना बना रही है। इससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होगी। साथ ही सभी ऐप्स फास्ट तरीके से काम करेंगे।

मिलेगा धाकड़ कैमरा सेटअप

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में 200एमपी का प्राइमरी कैमरा बेहतर लेंस और वाइड अपरचर के साथ आ सकता है। इससे यूजर्स कम रोशनी में भी शानदार फोटो ले सकेंगे। सेल्फी कैमरा और टेलीफोटो कैमरों में भी कुछ सुधार की उम्मीद है।

बेहतर होगी बैटरी क्षमता

लीक्स के मुताबिक, कंपनी आगामी मोबाइल में बैटरी एफिशियंसी में सुधार कर सकती है। फोन में 6000mAh तक की बैटरी क्षमता के साथ 60W वायर्ड चार्जर शामिल करने की प्लानिंग है।

गैलेक्सी एआई के नए फीचर्स

आखिर में, बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल को एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ उतारने की योजना है। साथ ही वनयूआई 8.5 ओएस का सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इसमें गैलेक्सी एआई के तहत कई नए फीचर्स को जोड़ सकती है। इससे फोन का कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और यूजर का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी का लीक प्राइस

कई लीक्स में बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी मोबाइल का दाम 159999 रुपये रहने का अनुमान है। हालांकि, इसकी सटीक जानकारी लॉन्च के बाद ही सामने आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026