Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max: सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा सीरीज के साथ 25 फरवरी को लॉन्च हो गया है। 6 मार्च से ये सेल के लिए उपलब्ध होगा। लेकिन इसकी प्री-बुकिंग ऑन लाइन की जा सकती है। सैमसंग का सबसे महंगा और प्रीमियम फीचर्स से लैस स्मार्टफोन है। जिसके कैमरे की तुलना एप्पल के अपकमिंग आईफोन 18 प्रो मैक्स मॉडल से हो रही है। ये दोनों ही फोन अपने कैमरे के कारण यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं। आज हम आपको इन दोनों महंगे फोन के कैमरे की संभावित तुलना के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं वाइल्ड लाइफ ज़ूम और प्रोफेशनल वीडियोग्राफी में कौन बाजी मार सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max के कैमरे का संभावित अंतर
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा और आईफोन 18 प्रो मैक्स के बीच असली मुकाबला हाई-रेजोल्यूशन जूम और नेचुरल फोटोग्राफी और वेरिएबल अपर्चर के बीच है। सैमसंग ने सिनेमेटोग्राफी के लिए 200MP का कैमरा f/1.4 अपर्चर के साथ दिया है। इसकी मदद से रात में भी क्रिस्टल क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकते हैं। ये लो लाइट में भी अच्छा काम करता है।
वहीं, आईफोन 18 प्रो मैक्स में कंपनी वेरिएबल अपर्चर दे सकती है। इसे यूजर अपनी जरुरत के हिसाब से जोड़ या फिर हटा सकते हैं। ये लाइट और व्यू की जरुरत को देखते हुए काम करता है। सैमसंग के फोन मे बहुत अच्छा जूम दिया गया है। इसमें10MP का कैमरा 3x ऑप्टिकल और 50MP का 5x पेरिस्कोप जूम दिया गया है। इसका 100x स्पेस ज़ूम दूर की चीजों को बहुत ही क्लियर कैप्चर करता है। वहीं, आईफओन 18 प्रो मैक्स में ProRes और Cinematic Mode फोटोग्राफी के लिए अलग से मिल सकते हैं। इसमें 5X का जूम मिल सकता है।
सैमसंग 8K @ 30fps की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्डिग करता है। वहीं, आईफोन का सबसे महंगा फोन 4K @ 120fps / 8K क्वालिटी में रिकॉर्ड कर सकता है। क्योंकि अभी तक एप्पल ने अपने अपकमिंग फोन के कैमरे को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसीलिए ये संभावित तुलना है। दोनों फोन के कैमरे के अंतर का मोटा-मोटा फर्क जाने तो सैमसंग नाइट फोटोग्राफी और वाइल्ड लाइफ ज़ूम के लिए परफेक्ट है। वही, आईफोन 18 प्रो मैक्स प्रोफेशनल वीडियो मेकिंग और नेचुरल स्किन टोन्स के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा और आईफोन 18 प्रो मैक्स की संभावित कीमत की तुलना
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा स्मार्टफोन की की कीमत स्टोरेज वेरियंट के हिसाब से अलग-अलग है। ये 12GB और 16GB रैम में उपलब्ध है। वहीं, 256 GB , 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। इन तीनों मॉडल की कीमत 139999,159999 और 189999 रुपए है। वहीं, कंपनी आईफोन 18 प्रो मैक्स को 1.55 लाख से लेकर 1.60 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है। दोनों की कीमत का फर्क साफ देखा जा सकता है। सैमसंग और एप्पल एक दूसरे को कितनी टक्कर दे पाते हैं। इसके लिए थोड़ा सा इंतजार करना पड़ेगा।
